26 को नव विद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण तथा स्पीड ट्रायल

वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल पर हथुआ-पंचदेवरी खण्ड के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री ए.के.शुक्ला 26 दिसम्बर,2022 को इस नव विद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण करेंगे तथा स्पीड ट्रायल किया जायेगा ।
रेल प्रशासन की आम जन से अपील है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव विद्युतीकृत रेलपथ पर न जांय और न ही अपने पशुओं को रेल पथ पर जाने दें।

About Author

error: Content is protected !!