परिचालन विभाग की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में वाराणसी मंडल पर चल रही स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत आज अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच परिचालन और विद्युत(आपरेशन) के बीच खेला गया । परिचालन विभाग में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए विद्युत( आप) टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग की टीम ने 16.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। परिचालन विभाग की तरफ से रामप्रवेश यादव ने 28 बॉल पर 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से शानदार 49 रन बनाए मनीष ने 30 बॉल पर 29 रन दो चौकों और दो छक्कों की सहायता से बनाए अतिरिक्त रनों की संख्या 16 रही। विद्युत की तरफ से शैलेश ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिया । इस मैच में 28 वॉल पर शानदार 49 रनों की पारी खेलने वाले रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सहायक कार्मिक अधिकारी -II अभिनव सिंह द्वारा दिया गया ।
इस प्रतियोगिता में कल का क्रिकेट मैच यांत्रिक और सिगनल विभाग के बीच खेला जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!