उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल द्वारा रेल कर्मचारी परिवाद शिविरों का आयोजन

वर्ष 2022 में माह दिसंबर तक कुल 483 कर्मचारी हुए लाभान्वित

अपने मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के हितार्थ एवं लाभार्थ विचार करते हुए कर्मचारियों की कार्मिक शाखा से सम्बंधित समस्याओं एवं शिकायतों के निदान एवं निराकरण करने हेतु उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल द्वारा पूरे मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचकर मंडलीय कार्यालय के कार्मिक विभाग द्वारा नियमित तौर पर रेल कर्मचारी परिवाद शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर रहते हुए भी अपनी कार्मिक समस्याओं से विभाग को अवगत करा सकें एवं इनका निस्तारण शीघ्रता से किया जा सके I इन शिविरों का उद्देश्य अपने कर्मचारियों की कार्मिक संबंधी समस्याओं को सज्ञान में लेते हुए उनके शीघ्र निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना हैI इस शिविर में कर्मचारी सीधे जाकर वहां पर नामित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से संपर्क स्थापित कर उनको अपनी शिकायतों से अवगत करा सकते हैं एवं इनके निदान की दिशा में कार्यान्वित किये जाने वाली कार्यवाहियों से अवगत हो सकते हैं I
मंडल द्वारा की जाने वाली इस कार्यवाही के तहत वर्तमान वर्ष 2022 में मंडल द्वारा माह जनवरी से दिसंबर तक कुल 27 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत कुल 533 शिकायतें दर्ज की गयीं , जिनमे से कुल 483 मामलों का कार्मिक विभाग द्वारा सफलतापूर्वक निपटान किया गया, जबकि शेष 50 मामलों के निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है I इस कार्य को मंडल की कार्मिक शाखा के समस्त अधिकारीगणों एवं कर्मचारियों द्वारा अत्यंत क्रमबद्ध रूप से आयोजित किया जाता है,ताकि मंडल के अधिकाधिक कर्मचारियों को इसका लाभ पहुंचाया जा सके |

About Author

error: Content is protected !!