वाराणसी। जनपद वाराणसी में स्थित तहसील सदर में ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों के भण्डारण हेतु वेयर हाउस/गोदाम का निर्माण कार्य हेतु कुल रू० 385.89 लाख की स्वीकृति/धनावंटन प्राप्त है। वर्तमान में अवमुक्त धनराशि रू० 385.89 लाख के सापेक्ष जी+1 स्तर तक भवन के फ्रेम स्ट्रक्चर का कार्य, ब्रिक वर्क, दरवाजे एवं खिड़की की चौखट तथा आन्तरिक भाग के प्लास्टर का कार्य पूर्ण है, जिसकी भौतिक प्रगति लगभग 75 प्रतिशत है।
अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड भवन, लोनिवि ने बताया कि ईवीएम/वीवी पैट के भण्डारण हेतु प्रस्तावित जी+2 भवन निर्माण के कार्य हेतु पुनरीक्षित आगणन रू० 598.48 लाख का प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रेषित है, जो शासन स्तर पर विचाराधीन है।