गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त किये जाने हेतु 583 डीजल नावों को सीएनजी इंजन में कन्वर्जन किया गया

डीजल नाव को सीएनजी में कन्वर्जन किये जाने हेतु नगर निगम द्वारा नाविकों का पूर्ण सहयोग किया जा रहा है

वाराणसी। गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त किये जाने के लिए डीजल नाव को सी०एन०जी० नाव में कन्वर्जन किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा मे० मायकान इण्डिया लिमि० को 657 नावो की सूची उपलब्ध कराई गयी थी, जिसमे मायकान कम्पनी के द्वारा 583 डीजल नावों को सी०एन०जी० इंजन में कन्वर्जन किया जा चुका है।
उक्त जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा नाविकों से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्या के निराकरण हेतु एजेंसी को अवगत भी कराया जा चुका है। डीजल नाव को सीएनजी में कन्वर्जन किये जाने हेतु नगर निगम द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है व पुराने लाइसेन्स की नवीनीकरण की भी कार्यवाही किया जा रहा है व नये लाइसेन्स की अनुमति भी प्रदान किया जा रहा है, ताकि गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण नमो घाट का कार्य लंबित हुआ था तथा वर्तमान में नमो घाट पुनर्विकास-फेज 1 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही वाराणसी स्मार्ट सिटी की अन्य परियोजना ससमय पूर्ण कराये जाने हेतु परियोजनाये प्रगतिशील है।

About Author

error: Content is protected !!