वाराणसी । वात्सलय सोसायटी द्वारा आयोजित 8 वें मिस एंड मिसेज बनारस प्रतियोगिता में विनर एवं रनरअप प्रतिभागियों ने आज सुंदरपुर स्थित रेस्तरां मे 2023 में 9 वे मिस एंड मिसेज बनारस प्रतियोगिता के पोस्टर को लॉंच कियाइस अवसर पर आर्य दीपा मिश्रा ( विनर मिसेज बनारस – 2022 ),पूनम कुमारी ( विनर मिसेज बनारस जूनियर वर्ग 2022 ) , मीना सिंह ( विनर ग्रैण्ड मिसेज बनारस 2022 ) मिस पलक जायसवाल ( विनर मिस बनारस 2022 ) , पूजा सिंह ( रनरअप मिसेज बनारस 2022 ), विजय लक्ष्मी ( रनरअप मिसेज बनारस 2022 ) , शम्पा समानता ( रनरअप मिसेज बनारस जूनियर वर्ग 2022 ) , नीतू सेठ ( रनरअप मिसेज बनारस जूनियर वर्ग 2022 ) , कुमारी अंकिता ( रनरअप मिस बनारस 2022 ) , मिस वैशाली ( रनरअप मिस बनारस – 2022 ) ने 2023 के पोस्टर को लॉन्च किया इस अवसर पर सभी विनर एवं रनरअप मिस एंड मिसेज बनारस की प्रतिभागियों ने कहा कि बनारस में प्रतिभाओं की कमी नही। बस जरूरत है एक अच्छे मंच की जो कि इस मंच से अच्छा कोई मंच नही है। बनारस की टैलेंटेड मिस एंड मिसेज आये और अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारा
इस मौके पर वंदना सिंह ( राष्ट्रीय खिलाड़ी हैंड बॉल एवं विनर मिसेज बनारस 2021) ,फ़ेमस कोरियोग्राफर शाहिद मर्चेन्ट , अभिषेक बंका आदि लोग उपस्थित रहे।