· स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित
· 1202 क्रैक रेलगाड़ियां (16.04.23 से 22.04.2023 के बीच) चलाई गईं
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी ने उत्तर रेलवे के विभागाध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ उत्तर रेलवे के कार्य प्रगति की समीक्षा की । बैठक में स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने जिनमें प्लेटफार्मों का विस्तार, वाशेबल एप्रनों, प्लेटफार्मों का लेवल उठाने, दूसरे प्रवेश द्वार का प्रावधान, फुट-ओवर-ब्रिज, एस्केलेटर, लिफ्ट और दिव्यांगजनों के लिए सुविधा, स्टेशनों के मुख्य दवार सहित स्टेशन इमारतों में सुधार इत्यादि उपलब्ध कराने पर बल दिया । उन्होंने गतिशीलता में वृद्धि, अन्य विकासात्मक ढांचागत कार्यों, माल लदान व रेल पथों पर संरक्षा संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की ।
श्री चौधुरी ने बताया कि उत्तर रेलवे ने दिनांक 16.04.2023 से 22.04.2023 के बीच 1202 क्रेक रेलगाडि़यों का परिचालन किया । ऐसी क्रैक रेलगाड़ियां और भी चलाई जाएंगी । उन्होंने बेहतर क्रू-प्रबंधन और मानव शक्ति के उपयोग पर बल दिया ।
उन्होंने रेलपथों, रेलगाडि़यों और परिसरों में विद्युत संरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया । जोन पर रेलगाडि़यों की गति सीमा बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है । परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए । महाप्रबंधक ने रेलपथों के किनारे वृक्षों की छटाई और झाडि़यों व घास-फूस को हटा कर अनुरक्षण मानकों को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी ध्यान दिया ।श्री चौधुरी ने रेल परिचालन में मानवीय भूलों को न्यूनतम करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रेल पटरियों की दरारों और रेल वैल्डों की गहन निगरानी की जानी चाहिए और कोई त्रुटि नहीं छूटनी चाहिए।फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पर बात करते हुए महाप्रबंधक ने बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों को रेल उपयोगकर्ताओं के बीच विश्वास और सहयोग का वातावरण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे द्वारा दी जाने वाली रियायतें उसके सभी ग्राहकों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न और अन्य मदों के लदान में प्रत्येक माह के साथ वृद्धि बनी हुई है। उत्तर रेलवे अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।