वाराणसी आज विधि विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा लीगल कैफे द्वारा संचालित चिकित्सकीय जागरूकता के संदर्भ में सारनाथ स्थित सारंग तालाब दर्शनीय स्थल पर एक क्षय रोग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।शिविर प्रभारी डाॅ0 शिल्पी गुप्ता, प्रवक्ता, विधि विभाग ने स्थानीय एवं मंदिर के दर्शनार्थियों को क्षय रोग के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक गम्भीर बीमारी है एवं विश्व का हर पाॅचवा व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित है। आपने विश्व स्वाथ्य संगठन के आॅकडो को प्रस्तुत करते हुए इस बीमारी के दुष्परिणामों को भी बताया। डाॅ. रामजतन प्रसाद, डाॅ मेराज हाशमी, श्री पवन कुमार सिंह ने लोगों से संवाद करते हुए इसके लक्षणों एवं रोकथाम के उपाय बताये। इस शिविर में विधिक सलाह हेतु लोगों को विधि विभाग में आमंत्रित किया गया। इस शिविर में विधि विभाग के शोध छात्र श्री हिमांशु गिरि, डाॅ. संतोष कुमार, नसरीन बानो एवं ज्योति ने सहयोग प्रदान किया।