आज राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय वाराणसी में “मेरी माटी, मेरा देश” एवं “हर घर तिरंगा अभियान” का सम्पूर्ण देश में उत्सवी ढंग से आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में दिनांक 09 अगस्त, 2023 को महाविद्यालय परिवार के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों/विद्यार्थियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गयी।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि सिंह के नेतृत्व में अमृत काल के पंच प्रण 1. विकसित भारत का लक्ष्य, 2- गुलामी के हर अंश से मुक्ति, 3- अपनी विरासत पर गर्व, 4- एकता और एकजुटता 5- नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ सभी को दिलाई गई।