सिद्धार्थ नगर: भारत के अग्रणी परिधान निर्माताओं एवं रिटेल विक्रेताओं में से एक, कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने सिद्धार्थ नगर में अपना रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा की है। 2470 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला, ब्रांड का यह स्टोर शॉप नंबर 215, जीएफ और एफएफ, नगर पालिका परिषद, सिद्धार्थ नगर में स्थित है।स्टोर के उद्घाटन पर टिप्पणी करते हुए, कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक, श्री दीपक बंसल ने कहा, “हमें उत्तर प्रदेश में अपने इस 79वें रिटेल स्टोर के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है। एक ब्रांड के रूप में कैंटाबिल रिटेल को सभी आयु समूहों के मिड-प्रीमियम सेगमेंट में, ग्राहकों के बीच अच्छी तरह से स्वीकारा और सराहा गया है। अपने ग्राहकों को स्टाइलिश, ट्रेंडी और समकालीन फैशनेबल वस्त्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, आज, सम्पूर्ण देश में हमारी मजबूत उपस्थिति है और हमारा लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में अपनी रिटेल उपस्थिति को और अधिक आक्रामक रूप से विस्तारित करना है। ”नया कैंटाबिल रिटेल स्टोर अपने ग्राहकों को रिटेल अनुभव के भविष्य की झलक पेश करता है, जो कि प्रतिस्पर्धी मूल्य पर पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए फॉर्मल-वियर, कैजुअल तथा अल्ट्रा-कैजुअल कपड़ों की पूरी रेंज पेश करता है। इस स्टोर के खुलने के साथ ही, कैंटाबिल रिटेल सम्पूर्ण भारत में 515 स्टोर तक पहुंच गया है और अपनी रिटेल उपस्थिति का विस्तार जारी रखने की योजना बना रहा है।कैंटाबिल रिटेल हमेशा से ही अत्याधुनिक शैली में प्रीमियम कपड़े पेश करने में सबसे आगे रहा है। ब्रांड हर साल एक आरामदायक, क्लासिक और स्टाइलिश कलेक्शन तैयार करता है, जो कि ब्रांड को तेजी से बदलते समय के हिसाब से एक नई पहचान प्रदान करता है।