भारत के सर्वश्रेष्ठ 5G स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने आज moto g85 5G के लॉन्च की घोषणा की। यह moto g series का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें सबसे बेहतरीन 3D curved, एंडलेस एज डिस्प्ले लगाया गया है। moto g85 5G को इस सेगमेंट में पहली बार कई उम्दा और बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जिनमें सेगमेंट के सर्वश्रेष्ठ 3D कर्व्ड 120Hz pOLED डिस्प्ले के साथ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन और 1600 nits का ब्राइटनेस शामिल है। इसके साथ ही, moto g85 5G में इस सेगमेंट का सबसे बेहतरीन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज है और यह 13 5G बैंड्स के साथ जबरदस्त 5G परफॉरमेंस, VoNR और इसी तरह के ढेर सारे फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 16,999* रुपये (8+128GB) और 18,999* रुपये (12+256GB) है।
लॉन्च के मौके पर श्री टी.एम. नरसिम्हन, मैनेजिंग डायरेक्टर, मोबाइल बिजनेस ग्रुप– इंडिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “यह लॉन्च सही मायने में इस इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन इनोवेशन को ग्राहकों के लिए सबसे किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराने के हमारे अटल इरादे को दर्शाता है, जो टेक्नोलॉजी को सभी के लिए सुलभ बनाने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। moto g85 5G में हमारी लोकप्रिय edge series के कई बेमिसाल फीचर्स को बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध कराया गया है। सच कहा जाए, तो यह प्रोडक्ट भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मौजूद दूसरे प्रोडक्ट्स से कहीं बेहतर है, जो लोगों को स्मार्टफोन के बेजोड़ अनुभव के साथ-साथ कनेक्टिविटी का शानदार तरीके से उपयोग करने में सक्षम बनाता है।”moto g85 5G मोटोरोला के g series का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें मोटोरोला का शानदार एंडलेस एज डिज़ाइन और कर्व्ड रियर इनले का बेहतरीन संगम दिखाई देता है। यह डिवाइस अपने हल्के, बेहद पतले फ्रेम और 2 प्रीमियम फिनिश के साथ पकड़ने में बेहद आरामदायक है- जिसमें वीगन लेदर फ़िनिश यूजर्स को बेहद नरम, मुलायम और लग्जरी अनुभव प्रदान करता है, जबकि PMMA फ़िनिश इसकी खूबसूरती को और निखार देता है।
Moto g85 5G तीन प्रीमियम पैनटोन क्यूरेटेड रंगों एवं फिनिश– यानी ऑलिव ग्रीन (वीगन लेदर) | कोबाल्ट ब्लू (वीगन लेदर) | अर्बन ग्रे (ऐक्रेलिक ग्लास- PMMA) में उपलब्ध होगा। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज या 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध इस डिवाइस की बिक्री 16 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे से Flipkart, Motorola.in तथा देश भर के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।