एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा 35 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने मुंबई में आयोजित अपनी बैठक में 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक के ((इंडियन जीएएपी) परिणामों को मंजूरी दे दी है। खातों को बैंक के वैधानिक लेखा परीक्षकों द्वारा ‘सीमित समीक्षा’ के अधीन किया गया है। एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट 16,175 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही के दौरान 11,951 करोड़ रुपये था। इसमें सालाना आधार पर 35.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। हालांकि, तिमाही आधार पर प्रॉफिट में 2 फीसदी की गिरावट आई है। मार्च तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 16,511 करोड़ रुपये था।एचडीएफसी बैंक की ब्याज से शुद्ध कमाई 29,837 करोड़ रुपये रही। इसमें 2.6 फीसदी का उछाल आया है। असेट क्वॉलिटी की बात करें, तो ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग असेट में उछाल आया है। यह मार्च में 1.17 फीसदी था, जबकि जून तिमाही में बढ़कर 1.24 फीसदी हो गया। नेट नॉन-परफॉर्मिंग असेट की जून तिमाही में 0.39 फीसदी रहा, जो इससे पिछली तिमाही में 0.33 फीसदी और एक साल पहले 0.30 फीसदी था। रिटर्न ऑन असेट्स में गिरावट आई है। यह जून तिमाही 0.47 फीसदी रहा, जो मार्च तिमाही में 0.49 फीसदी था।

About Author

error: Content is protected !!