वाराणसी: बड़ौदा बीएनपी परिबा एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने आज वाराणसी में अपनी नई ब्रॉन्च खोलने की घोषणा की। यह पूरे देश में कंपनी की 26वीं ब्रॉन्च है। इस अवसर पर बड़ौदा बीएनपी परिबा एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ, संजय कुमार ग्रोवर ने कहा कि, “वाराणसी में हमारी नई ब्रॉन्च का खुलना हमारी इस प्रतिबद्धता को मजबूत करता है कि हम निवेशकों तक और करीब पहुंचे और उन्हें बेहतर सेवाएं दें। उत्तर प्रदेश लगातार तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है, और यह नई ब्रॉन्च हमें इस क्षेत्र में अपने ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद करेगी।”कंपनी का कहना है कि यह विस्तार महत्वपूर्ण शहरों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और आम निवेशकों, संस्थागत ग्राहकों तथा अपने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को बेहतर और क्वालिटी निवेश सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया गया है।भारत के सबसे पुराने और तेजी से विकसित हो रहे वित्तीय केंद्रों में से एक वाराणसी में स्थित यह नई ब्रॉन्च, रीजनल सेंटर के रूप में काम करेगी। यह बढ़ती हुई निवेशकों की मांग को पूरा करने में मदद करेगी और निवेश सलाह, उत्पादों की जानकारी और साझेदारों को सहायता जैसी पूरी सेवाएं प्रदान करेगी।इस नई ब्रॉन्च के जुड़ने के साथ, बड़ौदा बीएनपी परिबा एसेट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। कंपनी वैश्विक अनुभव और स्थानीय समझ का मेल करके निवेशकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मदद कर रही है।