वीवो ने पावरफुल परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और इंटेलिजेंट एआई एक्सपीरियंस के साथ टी 5लॉन्च किया

वीवो इंडिया ने आज वीवो टी5के लॉन्च की घोषणा की जो इसके परफॉर्मेंस-ड्रिवन सीरीज़-टी पोर्टफोलियो का लेटेस्ट एडिशन है। यह फ़ोन उन महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए बनाया गया है जो दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिज़ाइन और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी चाहते हैं। वीवो टी5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बोप्रोसेसर के साथ लेटेस्ट जेनएआई-रेडी एनपीयूइंजन दिया गया है जो 233 प्रतिशत तेज़ ऑन-डिवाइस एआईजनरेशन देता है। इस लॉन्च पर बात करते हुए वीवो इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर ऑनलाइन पंकज गांधी ने कहा सीरीज़- टी हमेशा से दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद टिकाऊपन के लिए जानी जाती रही है। वीवो टी 5 के साथ हम आज के ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए उसी वादे को और आगे बढ़ा रहे हैं। आज के ग्राहक दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिज़ाइन के बीच कोई एक नहीं चुनना चाहते, और वीवो टी 5 बिना किसी समझौते के ये दोनों खूबियां एक साथ लाता है। शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ हमने प्रीमियम डिज़ाइन, बेहतरीन इमेजिंग और स्मार्ट एआई अनुभव पर भी उतना ही ध्यान दिया है ताकि आज के यूज़र्स के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ें एक साथ मिल सकें। चाहे प्रोडक्टिव बने रहना हो कंटेंट बनाना हो, यादगार पलों को कैद करना हो या बस रोज़मर्रा के अनुभवों का मज़ा लेना हो वीवो टी 5 को क्षमता, स्टाइल और इंटेलिजेंस का बेहतरीन तालमेल बिठाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वीवो टी5 दो रंगों रॉयल ब्रॉन्ज़ और सिल्वर ग्रीन में उपलब्ध है यह स्मार्टफोन 9 सितंबर, 2026 से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
जो लोग कुछ नया कर रहे हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं, उनके लिए बना वीवो टी5 स्मार्टफोन परफॉर्मेंस की नई परिभाषा तय करता है। आम परफॉर्मेंस बेंचमार्क से आगे, यह पावरफुल हार्डवेयर, खास नई डिज़ाइन लैंग्वेज, इंटेलिजेंट ए आईकैपेबिलिटी और एक वर्सेटाइल कैमरा सिस्टम को एक साथ लाता है, जिससे एक ज़्यादा होलिस्टिक स्मार्टफोन एक्सपीरियंस मिलता है जो काम, क्रिएशन, एंटरटेनमेंट और रोज़मर्रा के कामों में काम आता है।

About Author

error: Content is protected !!