एयरटेल कनेक्शन के साथ पाएं ₹30,000 से अधिक के खास रिवॉर्ड्स!

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और शॉपिंग डील्स से लेकर ट्रैवल, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट तक, एयरटेल इनसाइडर एक ही जगह पर प्रमुख ब्रांड्स के खास ऑफर्स उपलब्ध कराता है।

आपका एयरटेल कनेक्शन सिर्फ कनेक्टिविटी से कहीं बढ़कर है; यह एयरटेल ग्राहक होने के अनुभव को और भी फायदेमंद बनाता है। एयरटेल इनसाइडर के जरिए ग्राहक विभिन्न ब्रांड्स और सेवाओं से जुड़े 30,000 से अधिक मूल्य के रिवॉर्ड और ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। ये ऑफर्स ऐसे ब्रांड्स और सेवाओं से जुड़े हैं, जिनका ग्राहक अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं।

एयरटेल इनसाइडर की सोच सरल है: एयरटेल का ग्राहक होने का फायदा सिर्फ कनेक्टिविटी तक ही सीमित न रहे, बल्कि ग्राहकों को इसके साथ कई और फायदे भी मिलें। चाहे डुओलिंगो के जरिए नई भाषा सीखनी हो, क्रोमा से गैजेट्स खरीदने हों, सिनेपोलिस में सिनेमा देखना, या अपने पसंदीदा संगीत पॉकेट एफ यम से सुनना हो, ग्राहक अपनी रुचि और जरूरत के मुताबिक ऑफर्स और रिवॉर्ड्स पा सकते हैं।
मौजूदा सभी ऑफर्स का लाभ उठाकर ग्राहक 30,000 से अधिक मूल्य के रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं। नई चीजें सीखने से लेकर गैजेट्स अपग्रेड करने, अगली छुट्टी की योजना बनाने या बाहर जाकर भोजन का आनंद लेने तक, एयरटेल इनसाइडर ग्राहकों को अपने रोजमर्रा के खर्च से अधिक लाभ हासिल करने के कई अवसर उपलब्ध कराता है।

एयरटेल इनसाइडर का लाभ उठाना आसान है। इसके लिए पात्र मोबाइल और होम ग्राहक एयरटेल ऐप खोलकर एयरटेल इनसाइडर सेक्शन में जा सकते हैं और वहां उपलब्ध ऑफर्स देख सकते हैं। ग्राहक अपनी पसंद के फायदे चुनकर संबंधित शर्तों के अनुसार उन्हें रिडीम कर सकते हैं।
एयरटेल इनसाइडर ने पहले भी कई बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। इसके तहत ग्राहकों को लिंक्डइन प्रीमियम, ईज़ीडाइनर और मेकमायट्रिप जैसे ब्रांड्स की मेंबरशिप का फायदा मिला है। यह प्लेटफॉर्म आगे भी नए ब्रांड्स और ऑफर्स जोड़ता रहेगा, ताकि ग्राहकों को और भी फायदे मिल सकें। यह एयरटेल की एक और कोशिश है, जिससे ग्राहकों को एयरटेल से जुड़ने पर पहले से ज्यादा फायदे मिलें।

About Author

error: Content is protected !!