मुंबई: भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी एम एक्स ओरिजिनल सीरीज़ कैंपस डायरीज सीजन 2 का ट्रेलर जारी किया। अभिषेक यादव के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ का निर्माण प्रेम मिस्त्री और अभिषेक यादव ने किया है। इसमें हर्ष बेनीवाल, ऋत्विक साहोरे, सलोनी गौर, सृष्टि गांगुली, सलोनी पटेल और अभिनव शर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। नया सीज़न दर्शकों को एक बार फिर कॉलेज की दुनिया में ले जाएगा – जहां दोस्ती की परीक्षा होगी और रिश्ते उलझते नजर आएंगे। ‘कॉलेज शोज़ का बाप’ कही जाने वाली इस सीरीज़ का सीजन 2 कई भावनात्मक मोड़, अप्रत्याशित टकराव और कॉलेज लाइफ की मस्ती व पागलपन से भरपूर होगा। कैंपस डायरीज सीजन 2 का निर्माण येलो मॉन्टाज के बैनर तले किया गया है। प्राइम वीडियो इंडिया में ए वी ओ डी कंटेंट के डायरेक्टर और हेड, अमोघ दुसाद ने कहा, “हमें अपनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली कॉलेज ड्रामा सीरीज़ में से एक को वापस लाते हुए बेहद खुशी हो रही है। अपनी दिलचस्प कहानी, लोकप्रिय कलाकारों और दमदार किरदारों के ज़रिए यह सीरीज़ दोस्ती, रिश्तों और सपनों को खूबसूरती से दिखाती है, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं। हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने की इसकी खासियत ने इसे बेहद पसंदीदा शो बनाया है , और हमें खुशी है कि हम इसे एक बार फिर दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं।” एम एक्स ओरिजिनल कैम्पस डायरीज़ सीज़न 2 का मुफ्त प्रसारण 18 नवंबर, 2026 से प्राइम वीडियो और एम एक्स प्लेयर के एंड्रॉयड ऐप पर शुरू होगा। एम एक्स प्लेयर अब एक नई पहचान के साथ प्राइम वीडियो का एम एक्स प्लेयर बन गया है। यह भारत की प्रमुख मुफ्त, प्रीमियम और विज्ञापन-आधारित वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है, जो मोबाइल उपकरणों, कनेक्टेड टीवी, अमेज़न शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी, जियोटीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर उपलब्ध है।