हैवेल्स इंडिया लिमिटेड ने आज सीलिंग फैंस की एक नई जेनरेशन लॉन्च की है जिसे परफॉर्मेंस, एनर्जी एफिशिएंसी, इंटेलिजेंस और कम्फर्ट को लेकर कस्टमर की उम्मीदों को फिर से डिफाइन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नए पोर्टफोलियो में तीन शानदार इनोवेशन शामिल हैं भारत का पहला सुपर हाई-स्पीड बीएलडीसी+ फैन, डुअल कंट्रोल वाली साइलेंट एयर मैक्स बीएलडीसी+ सीलिंग फैन रेंज और भारत का पहला एजेंटिक एआई फैन। इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स हैवल्स फैंस श्री कुलभूषण भारद्वाज ने कहा इनोवेशन हमेशा से हैवल्स की यात्रा का मुख्य हिस्सा रहा है। हमारा नया फैन पोर्टफोलियो सार्थक तकनीक के ज़रिए ग्राहकों की वास्तविक समस्याओं को हल करने के हमारे संकल्प को दर्शाता है। चाहे वह बीएलडीसी फैंस को लेकर लोगों की गलत धारणाओं को दूर करना हो रिमोट और रेगुलेटर की सुविधा के साथ बिना किसी शोर के आराम देना हो, या फिर कन्वर्सेशनल इंटेलिजेंस (बातचीत करने वाली तकनीक) पेश करना हो हम भारतीय फैन इंडस्ट्री में इनोवेशन के अगले दौर को आकार दे रहे हैं। ये नए उत्पाद हमारे उस फोकस को फिर से साबित करते हैं जिसका लक्ष्य ऐसे प्रोडक्ट बनाना है जो बेहतरीन परफॉरमेंस ऊर्जा की बचत और इस्तेमाल में आसान अनुभव का मेल हों।हाल ही में लॉन्च किए गए ये फैंस हैवल्स के रिटेल नेटवर्क और अधिकृत चैनलों पर कई मॉडलों रंगों और 1200 मिमी स्वीप विकल्पों में उपलब्ध होंगे।