वाराणसी : भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी ब्रांड्स में से एक itel ने आज अपनी इनो सीरीज के तहत नया आईटेल टफ लॉन्च किया। यह एक रग्ड फीचर फोन है, जिसे खास तौर पर भारत की रोजमर्रा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन में 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन, आईपी 54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, फ्री शॉक-प्रूफ कवर और यूएसबी – सी चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।“ रियल भारत का टफ फोन की सोच के साथ तैयार किया गया आईटेल टफ उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो दिनभर मेहनत करते हैं, लगातार बाहर रहते हैं और चाहते हैं कि उनका फोन भी उनकी तरह मजबूत और भरोसेमंद हो। किसान और दिहाड़ी मजदूरों से लेकर आउटडोर प्रोफेशनल्स और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों तक, यह फोन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर साथ देने के लिए डिजाइन किया गया है। आईटेल इंडिया ट्रांसियन होल्डिंग्स के सीईओ , अरिजीत तलपात्रा ने कहा “भारत में लाखों लोग धूल, गर्मी, लंबे काम के घंटे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच काम करते हैं। ऐसे में उनके डिवाइस भी उतने ही मजबूत होने चाहिए। आईटेल टफ के साथ हम फीचर फोन कैटेगरी में ऐसी इनोवेशन लेकर आए हैं, जो असल भारत की जरूरतों से जुड़ी है। इनोसीरीज के हिस्से के रूप में आईटेल टफ हमारी उस सोच को दर्शाता है, जिसमें हम ऐसी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रहे हैं जो आसान, किफायती और रोजमर्रा की जिंदगी में वास्तव में उपयोगी हो।”
मजबूत बॉडी, मुश्किल हालात में भी भरोसेमंद साथ आईटेल टफ को खास तौर पर बाहरी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मजबूत डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। फोन में आईपी 54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है, जो धूल और पानी के छींटों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।
इसके साथ फोन के साथ मिलने वाला फ्री डस्ट और शॉकप्रूफ सिलिकॉन केस पूरे फोन को अतिरिक्त सुरक्षा
देता है और अचानक गिरने या रोजमर्रा के झटकों से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है।
फोन में पावरफुल डुअल-लैंप टॉर्च भी दी गई है, जिसमें दो लैंप बेहतर रोशनी देते हैं। खेत में रात के समय
काम हो, बाहर किसी जगह जाना हो या बिजली चली गई हो यह टॉर्च जरूरत के समय बेहतर रोशनी देने
के लिए बनाई गई है।किसानों के लिए खास एग्री बटन आईटेल टफ सिर्फ मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं।किसानों के लिए फोन में डेडिकेटेड एग्री बटन दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स एक टच पर कृषि संबंधी जानकारी और इनपुट के लिए सरकारी हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर ग्रामीण और खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए जरूरी जानकारी तक आसान पहुंच बनाने में मदद करता है।