लंदन, यूनाइटेड किंगडम : नेचुरल डायमंड काउंसिल अब ‘द डायमंड कलेक्टिव’ के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही संगठन ने एक नई वैश्विक रणनीति पेश की है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक हीरों को संस्कृति से फिर से जोड़ना, उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत करना और लंबे समय तक उनकी अहमियत बनाए रखना है।नई सीईओ एम्बर पेपर ने पिछले छह महीनों के दौरान उत्पादकों, रिटेलर्स, ब्रांड्स, क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और उपभोक्ताओं से चर्चा के बाद यह रणनीति तैयार की है। आज लोग लग्जरी प्रोडक्ट्स के बारे में कैसे जानते हैं उन्हें किस नजरिए से देखते हैं और कैसे खरीदते हैं इसमें बड़ा बदलाव आया है। नई रणनीति इसी बदलाव को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। द डायमंड कलेक्टिव का लक्ष्य प्राकृतिक हीरों के प्रति लोगों का आकर्षण फिर से बढ़ाना और इसे लंबे समय तक बनी रहने वाली मांग में बदलना है। द डायमंड कलेक्टिव की सीईओ एम्बर पेपर ने कहा प्राकृतिक हीरे धरती के सबसे दुर्लभ खजानों में शामिल हैं। वे अरबों वर्षों में धरती की सतह के बहुत नीचे बनते हैं। हर हीरा अपने आप में अनोखा होता है। लेकिन उसकी असली अहमियत उन भावनाओं में होती है, जो हम उससे जोड़ते हैं। ये उन लोगों, वादों और पलों की यादें होती हैं, जिन्हें हम कभी भूलना नहीं चाहते।यह जिम्मेदारी संभालने के बाद मैंने हमारी इंडस्ट्री और उससे बाहर के कई लोगों की बातें सुनी हैं। उनकी समझ अनुभव और प्राकृतिक हीरों पर उनके भरोसे ने इस रणनीति को आकार देने में मदद की है। उनसे हुई बातचीत ने मुझे आगे मौजूद अवसरों को लेकर काफी भरोसा दिया है। साथ ही यह भी साफ है कि इन अवसरों का पूरा फायदा तभी उठाया जा सकता है, जब हम सभी मिलकर काम करें।द डायमंड कलेक्टिव इसी साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाएगा। हमारा उद्देश्य प्राकृतिक हीरों की अनोखी कहानी को संस्कृति से जोड़ना उनकी खासियत को लेकर लोगों का भरोसा मजबूत करना और नई पीढ़ी को प्राकृतिक हीरे चुनने के लिए प्रेरित करना है। इसी तरह प्राकृतिक हीरों से लंबे समय से जुड़ा भावनात्मक आकर्षण आगे भी मजबूत मांग में बदला जा सकेगा।