बैंगलोर: कार खरीदारों के लिए इस त्यौहारी सीज़न को खास बनाते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज टोयोटा रुमियन का फेस्टिव एडिशन पेश किया। इस लिमिटेड-एडिशन में एक्सक्लूसिव टोयोटा जेनुइन एक्सेसरी (टीजीए) पैकेज शामिल हैं जिसका उद्देश्य रुमियन के सौंदर्य और उससे मिलने वाले आराम को बेहतर करना है। यह इस सीज़न को भव्यता और स्टाइल के साथ मनाने के लिए एकदम सही मोबिलिटी विकल्प है।रुमियन का यह फेस्टिवल एडिशन सभी ग्रेड में उपलब्ध है और डीलर-फिटेड टीजीए पैकेज के साथ आता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव मिले। सभी टोयोटा डीलरशिप पर 31 अक्तूबर 2024 तक एक्सेसरी पैकेज निःशुल्क उपलब्ध हैं। फेस्टिव एडिशन की पेशकश पर टिप्पणी करते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट श्री सबरी मनोहर ने कहा, “हम लिमिटेड-एडिशन टोयोटा रुमियन पेश करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। यह न केवल खूबसूरती और आराम को बेहतर करता है बल्कि बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव भी सुनिश्चित करता है। अब जब हम उत्सव के उत्साह में दीवाली की ओर बढ़ रहे हैं तो अपने ग्राहकों को असाधारण मूल्य प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता बनी हुई है। यह स्पेशल एडिशन ग्राहक संतुष्टि के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है जो प्रीमियम एक्सेसरीज़, एक्सटेंडेड वारंटी और बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस जैसी सुविधाओं के माध्यम से नयापन प्रदान किया है जो भारतीय खरीदारों की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए बारीकी से डिज़ाइन किया गया है।”