लखनऊ– हॉस्पिटैलिटी फील्ड का सबसे प्रमुख नाम सूबा ग्रुप ऑफ़ होटल्स ने लखनऊ में अपनी सातवीं संपत्ति के लॉन्च की घोषणा की। यह नया होटल लखनऊ के एक प्रतिष्ठित और बढ़ते हुए केंद्र सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित है। सुबा ग्रुप ऑफ़ होटल्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मंसूर मेहता ने इस लांच के बारे में अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि: “लखनऊ हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण शहर रहा है और शहर में 7वां होटल खोलने की हमारी यह पहल उसी को दर्शाती है। उत्तर प्रदेश में हॉस्पिटालिटी क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। हम इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। लखनऊ के अलावा, हम वाराणसी, प्रयागराज, उन्नाव, मऊ, गोरखपुर, अयोध्या और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों पर भी ध्यान दे रहे हैं।”
सुबा ग्रुप ऑफ़ होटल्स के सीईओ मुबीन मेहता ने उत्कृष्ता के प्रति समूह की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और कहा कि हमें हमेशा अपने मेहमानों को बेजोड़ सेवा और आराम देने पर गर्व है। हमारी टीम लगातार सुधार और नवाचार के लिए प्रयास करती है, जिसके परिणामस्वरूप हमारे मेहमानों को संतुष्टि और ख़ुशी मिलती है।”
भारत में सूबा के कई होटल्स संचालित हो रहे है। जिसमें 86 होटल पहले से ही चालू हैं और 35 और खुलने वाले हैं। समूह का भारत भर में तेजी से विस्तार, आतिथ्य में उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति उनके समर्पण की पुष्टि करता है।
शहर भर में फैले 6 मौजूदा होटलों के साथ, लखनऊ तेजी से समूह के लिए एक प्रमुख केंद्र बिंदु के रूप में उभरा है। भारत के सबसे बड़े और सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी, अपने समृद्ध इतिहास, विरासत और स्थापत्य वैभव के लिए विश्व स्तर पर जानी जाती है। शहर की खाद्य संस्कृति भी पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारकों में से एक है। राजधानी शहर के रूप में, लखनऊ राज्य का आर्थिक और राजनीतिक केंद्र भी है, और हवाई अड्डे की निकटता इसे एक लोकप्रिय व्यावसायिक यात्रा की जगह बनाती है। ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान जैसे बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और कई अन्य इसे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों दोनों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं।
लखनऊ में क्लिक कलेक्शन में 40 सुंदर ढंग से डिज़ाइन किए गए कमरे, स्काईलिट नामक एक रूफटॉप रेस्तरां और एक विशाल बैंक्वेट हॉल होगा। कई अन्य सुविधाओं के साथ, यह होटल हॉलीडेज और बिजनेस टूरिस्ट दोनों के लिए एक सही ऑप्शन होगा।
सुबा ग्रुप ऑफ़ होटल्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर चंद्रकांत शेट्टी ने इस नए विस्तार के बारे में अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि हमने गुणवत्ता और उत्कृष्ता से समझौता किए बिना राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम हासिल किया है। लखनऊ हमारे दिल के बहुत करीब है और हम अपने प्रत्येक अतिथि को समान गुणवत्ता और उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए यहाँ हैं।