भारत में फसलों की कटाई का सीजन बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे बंगाल में मकर संक्रांति, दक्षिण में पोंगल, और अन्य जगहों पर लोहड़ी, बिहू या बैसाखी। भले ही इन त्योहारों की परंपराएं और नाम अलग हों, लेकिन हर जगह स्वादिष्ट मिठाइयों और व्यंजनों का आनंद लेना सभी को एक साथ जोड़ता है। लोग मिलकर इस मौसम की खुशियां मनाते हैं।इस बार, 2025 के त्योहार को और खास और सेहतमंद बनाने के लिए कैलिफोर्निया आमंड्स का उपयोग करें। कैलिफोर्निया के बादाम, जिन्हें ड्राय फ्रूट्स का राजा कहा जाता है, पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें 15 महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।कटाई के सीजन का जश्न अपनों के साथ मनाना सभी को खुशी देता है, लेकिन इस दौरान खाने-पीने में सतर्क रहना भी जरूरी है। खासतौर पर भारत में डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह और भी अहम हो जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल भारत में छह मिलियन लोग इन समस्याओं का शिकार होते हैं, और 2030 तक इन बीमारियों की वजह से देश पर 6 ट्रिलियन डॉलर का बोझ पड़ सकता है।त्योहारों पर स्वादिष्ट खाने का मजा लेते हुए भी सेहतमंद रहना आसान है। इसके लिए बस अपने आहार में पोषण से भरपूर चीजें, जैसे बादाम, शामिल करें। बादाम कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों के साथ खाने पर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यह फास्टिंग इंसुलिन लेवल को सही बनाए रखते हैं और कुल मिलाकर सेहत को बेहतर बनाए रखने में सहायक होते हैं।कैलिफोर्निया बादाम को रोजाना के आहार में शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद है,खासकर वजन नियंत्रण में मदद के लिए। इनमें भरपूर फाइबर और संतोषजनक गुण होते हैं, जो भूख को लंबे समय तक शांत रखते हैं। इसके अलावा,बादाम लगातार ऊर्जा प्रदान करते हैं और टोटल व एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। ये हृदय से जुड़ी सूजन को कम करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी) को मजबूत बनाते हैं,जो मौसम बदलने के दौरान बेहद जरूरी है।इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन की हालिया डाइटरी गाइडलाइंस के अनुसार,बादाम को एक पौष्टिक नट माना गया है,जिसे रोजाना अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए खाया जा सकता है।मैक्स हेल्थकेयर, नई दिल्ली में डायटीटिक्स की रीजनल हेड ऋतिका समद्दर ने कहा, “त्यौहार का मतलब खुशियां और जश्न है,लेकिन इस दौरान मिठाइयों का लालच भी बढ़ जाता है। मेरी सलाह है कि इस फसल कटाई के सीजन में पारंपरिक मिठाइयों की बजाय बादाम जैसी सेहतमंद और पौष्टिक चीजों को अपने व्यंजनों में शामिल करें। हमारी माताएं हमेशा से बादाम खाने की सलाह देती आई हैं,क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अब विज्ञान भी इसे सही ठहराता है।200 से अधिक वैज्ञानिक अध्ययनों ने बादाम के सेहतमंद फायदों को साबित किया है। इनमें विटामिन ई,आयरन,मैग्नीशियम,फाइबर,प्रोटीन और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम न केवल दिल की सेहत और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है,बल्कि वजन और इम्युनिटी को भी बेहतर बनाता है। खाने-पीने में थोड़ा ध्यान रखते हुए और अपने उत्सव में मुट्ठीभर बादाम जोड़कर आप त्यौहार का आनंद लेते हुए अपने स्वास्थ्य के लक्ष्यों को भी हासिल कर सकते हैं।”फिटनेस एक्सपर्ट और पिलेट्स इंस्ट्रक्टर यास्मीन कराचीवाला ने कहा, “त्यौहारों के दौरान सक्रिय रहना उतना ही जरूरी है जितना कि खाने-पीने में सावधानी बरतना। चाहे आप जल्दी से वर्कआउट करें या हल्की वॉक पर जाएं, सक्रिय रहने से आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। मांसपेशियों की मरम्मत और ऊर्जा बनाए रखने के लिए मैं बादाम जैसी प्राकृतिक चीजों को स्नैक के रूप में लेने की सलाह देती हूं।बादाम में प्रोटीन और सेहतमंद वसा भरपूर मात्रा में होते हैं, जो न केवल पोषण प्रदान करते हैं, बल्कि मांसपेशियों की मरम्मत में भी सहायक होते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। इन्हें आसानी से कई तरह के त्यौहारों के व्यंजनों और स्नैक्स में शामिल किया जा सकता है। बादाम का उपयोग करते हुए आप सेहतमंद रहते हुए भी त्यौहारों का पूरा आनंद ले सकते हैं।”