”दुबई सरप्राइज़ के लिए तैयार”: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दुबई के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की

दुबई: दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनॉमी एंड टूरिज़्म के हिस्से दुबई कॉरपोरेशन फॉर टूरिज़्म एंड कॉमर्स मार्केटिंग (विज़िट दुबई) ने अपना नया कैंपेन ‘दुबई, रेडी फॉर अ सरप्राइज़’ लॉन्च किया है, जिसमें भारत की लोकप्रिय जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।पिछले कुछ वर्षों में कई बार दुबई का दौरा कर चुके विराट और अनुष्का का इस शहर से गहरा व्यक्तिगत जुड़ाव है। यही रिश्ता उन्हें इस विशेष गंतव्य-आधारित सहयोग के लिए प्रेरित करता है। इस ऐतिहासिक साझेदारी के पहले चरण के तहत, कैंपेन की मूल फिल्म दुबई को हर तरह के यात्रियों के लिए आदर्श गंतव्य के रूप में दर्शाती है, जहां विराट और अनुष्का शहर की विविधता से भरे अनुभवों के बीच एक-दूसरे को सरप्राइज़ देते नजर आते हैं। फिल्म का समापन एक दिलचस्प मोड़ के साथ होता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है – क्या दुबई में अभी और कुछ बाकी है?
इस्साम काज़िम, सी ई ओ , कॉरपोरेशन फॉर टूरिज्म एंड कॉमर्स मार्केटिंग (विजिट दुबई) ने कहा, “विराट और अनुष्का के साथ यह सहयोग हमारे लिए एक स्वाभाविक चयन है – दुबई के प्रति उनका सच्चा लगाव और दर्शकों के साथ उनका जुड़ाव उन्हें इस शहर के आदर्श प्रतिनिधि बनाता है। हम दुबई को वैश्विक व्यवसाय और अवकाश स्थल के रूप में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, और यह अभियान दुबई के लगातार बदलते अनुभवों और विविधताओं को दर्शाता है। भारत हमारे सबसे महत्वपूर्ण स्रोत बाज़ारों में से एक है, और ऐसे सहयोग हमें भारतीय यात्रियों से गहरे सांस्कृतिक संबंध बनाने में मदद करते हैं। हम चाहते हैं कि वे दुबई को नए और रोमांचक अंदाज़ में फिर से खोजें।”

यह प्रमुख फिल्म सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और लक्षित ऑफलाइन गतिविधियों के ज़रिए 360-डिग्री प्रचार अभियान के तहत पेश की जा रही है।

रंगों, संस्कृति और ऊर्जा से भरपूर इस कैंपेन फिल्म में दुबई की जीवंतता को खूबसूरती से दर्शाया गया है – जिसमें शामिल हैं: विविध व्यंजन, सांस्कृतिक झलकियां, रोमांचकारी गतिविधियाँ और संगीतमय पल। यह फिल्म दुबई की एक नई तस्वीर पेश करती है, जो पारंपरिक दर्शनीय स्थलों से परे जाकर पहली बार और बार-बार लौटने वाले यात्रियों को शहर को नई दृष्टि से अनुभव करने के लिए आमंत्रित करती है।

About Author

error: Content is protected !!