वीवो ने लॉन्च किया वाई400 प्रो

वीवो, इनोवेटिव ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड, ने अपने नवीनतम वाई-सीरीज़ स्मार्टफोन वाई400 प्रो के लॉन्च की घोषणा की, जिसे उन उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्टाइल को पसंद करते हैं और परफॉर्मेंस की तलाश में रहते हैं। वाई400 प्रो, उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बड़े सपनों को जीते हैं और फ्लैगशिप जैसे कई फ़ीचर्स चाहते हैं, जैसे कि सेगमेंट का सबसे स्लिम 3डी कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन¹, 90वॉट फ्लैशचार्ज, सोनी मल्टीफोकल पोर्ट्रेट, और फ्रंट तथा रियर दोनों कैमरा में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा। लॉन्च पर बोलते हुए, गीताज चन्नाना, हेड ऑफ कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी, वीवो इंडिया ने कहा वाई400 प्रो के साथ, हमारा उद्देश्य है कि हम उपभोक्ताओं की मिड-रेंज स्मार्टफोन से जुड़ी अपेक्षाओं को फिर से परिभाषित करें। आज के यूज़र लगातार अपने सपनों का पीछा कर रहे हैं और ऐसी टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं जो उनकी महत्वाकांक्षा और व्यक्तिगत पहचान को दर्शाए। हमारी समानांतर ड्रीमचेसर्स कैंपेन के माध्यम से, वीवो एक ऐसे जनरेशन के साथ गहरा कनेक्शन बना रहा है जो अपनी सफलता का रास्ता खुद बनाती है, जहां पहचान, महत्वाकांक्षा और अलग हटकर सपने देखने की हिम्मत को सेलिब्रेट किया जाता है। वाई400 प्रो उन सभी मूल्यों को दर्शाता है, जिन पर हमारे उपयोगकर्ता खरे उतरते हैं – स्टाइल, सब्स्टेंस और परफॉर्मेंस, वो भी एक स्लीक डिवाइस में।”
उन उपयोगकर्ताओं के लिए जो अपनी पहचान को लेकर गर्व महसूस करते हैं, हर वाई400 प्रो फ्रीस्टाइल वाइट स्मार्टफोन में एक यूनिक बैक टेक्सचर है। वीवो की प्रिसीजन-कंट्रोल्ड मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के कारण, दो फ्रीस्टाइल वाइट डिवाइसेज़ एक जैसे नहीं होते, जो इस बात का प्रतीक है कि “जैसे आप यूनिक हैं, वैसे ही आपका फोन भी।”
फ्रीस्टाइल वाइट, नेबुला पर्पल, और फेस्ट गोल्ड जैसे शानदार रंगों में उपलब्ध वाई400 प्रो, वीवो इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, ऐमेज़ॉन, और रिटेल पार्टनर स्टोर्स पर 27 जून 2025, दोपहर 12:00 बजे से उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 8 + 128 जीबी वेरिएंट के लिए 24,999 (टैक्स सहित) और 8 + 256 जीबी वेरिएंट के लिए ₹26,999 (टैक्स सहित) रखी गई है।

About Author

error: Content is protected !!