सेव अर्थ मिशन ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम उठाया

अहमदाबाद । एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सिर्फ 1 घंटे में 5 लाख से अधिक पेड़ लगाकर सेव अर्थ मिशन ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम उठाया और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस विश्व रिकॉर्ड-सृजन कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और फोर्बेस फॉक्स बिज़नेस इनसाइडर व अन्य प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया चैनलों पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।अब, सेव अर्थ मिशन वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है।संगठन ने अपने सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम सेव अर्थ मिशन ग्लोबल विज़न अनवेलिंग की आधिकारिक घोषणा की है। यह आयोजन सेव अर्थ मिशन की वैश्विक रणनीति की शुरुआत को चिह्नित करेगा, जिसका उद्देश्य है वर्ष 2040 तक 30 अरब पेड़ लगाना और पृथ्वी को नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन की ओर ले जाना।यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 3 जुलाई 2025 को शाम 6 बजे प्रतिष्ठित गिफ्ट सिटी क्लब अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। संदीप चौधरी अध्यक्ष भारत चैप्टर, सेव अर्थ मिशन ने कहा यह केवल भारत नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व का क्षण है। लोगों ने अपनी आवाज़ उठाई और अहमदाबाद ने वैश्विक जलवायु एकता का प्रतीक बनकर एक नई मिसाल कायम की है। ग्लोबल विज़न अनवीलिंग कार्यक्रम में मैं सेव अर्थ मिशन का वैश्विक रोडमैप प्रस्तुत करूंगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियानों, सीमापार सहयोग और नागरिकों, कॉर्पोरेट्स व सरकारों को एक साथ जोड़कर 2040 तक 30 अरब पेड़ लगाने के मिशन को पूरा करने की योजना होगी। सेव अर्थ मिशन ग्लोबल विज़न अनवेलिंग में प्रमुख भाषण, रणनीतिक साझेदारियों की घोषणाएं, देशवार वृक्षारोपण संकल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, और पृथ्वी की पारिस्थितिकी प्रणालियों को पुनर्जीवित करने के लिए एक संयुक्त वैश्विक घोषणा शामिल होगी।यह आयोजन जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध वैश्विक संघर्ष में एक निर्णायक मोड़ साबित होगा एक ऐसा क्षण जहां वादों की जगह वास्तविक क्रियान्वयन होगा, और पूरी दुनिया मिलकर एक हरित, टिकाऊ पृथ्वी की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

About Author

error: Content is protected !!