बिल्कुल नई स्कोडा ऑक्टेविआ आर एस : पावर, स्टाइल और लिगेसी का नया रूप

स्कोडा ऑटो इंडिया देश में अपनी 25वीं वर्षगाँठ का जश्न मना रही है, और यह एक सच्चे लीजेंड, बिल्कुल नई ऑक्टेविआ आर एस की वापसी के लिए है। फ़ुल्ली बिल्ट यूनिट के रूप में सीमित संख्या में उपलब्ध, ऑक्टेविआ आर एस बेजोड़ ड्राइविंग डायनामिक्स, बोल्ड डिज़ाइन और बेजोड़ RS स्पिरिट का प्रतीक है, जो भारत में दीवानों और ख़ास चाहने वालों के लिए एक ख़ास निशानी के रूप में अपनी वापसी कर रही है। पाँच आकर्षक रंगों में उपलब्ध: माम्बा ग्रीन, कैंडी व्हाइट, रेस ब्लू, मैजिक ब्लैक और वेलवेट रेड ।ग्राहकों को डिलीवरी 6 नवंबर से शुरू होगी।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा “ऑक्टेविआ आर एस को कमाल की प्रतिक्रिया मिली है। इस शानदार मॉडल ने पूरे भारत में ड्राइविंग के शौकीनों के जुनून को सचमुच जगा दिया है, और ऑक्टेविआ आर एस की दुनिया भर में पहचान को और मज़बूत किया है। भारत में स्कोडा ऑटो के 25 उल्लेखनीय वर्षों का जश्न मनाते हुए, विश्वस्तरीय कारें उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मज़बूत है। RS बैज केवल परफॉरमेंस तक सीमित नहीं है। यह स्कोडा ब्रांड के साथ हमारे ग्राहकों के भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास को दिखाता है। हम स्कोडा परिवार में चाहने वालों की एक नई पीढ़ी का स्वागत करने और इस बाज़ार में हमारे ब्रांड को पहचान देने वाली मज़बूत विरासत और दीवानों की संख्या बढ़ाने को लेकर खुश हैं।”

About Author

error: Content is protected !!