एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा बढ़ा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक ने शनिवार 18 सितंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.8 फीसदी बढ़कर 18,641.3 करोड़ रुपये रहा। अन्य स्रोतों से हुई अधिक आय और स्थिर कोर परफॉर्मेंस से बैंक को अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली। यह मुनाफा दलाल स्ट्रीट की उम्मीदों से बेहतर रहा, जिन्होंने इसका मुनाफा 16,714 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।
एचडीएफसी बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम सितंबर तिमाही में 4.8 प्रतिशत बढ़कर 31,551.5 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 30,113.9 करोड़ रुपये रही थी। यह भी दलाल स्ट्रीट की उम्मीदों से अधिक रहा, जिन्होंने इसके 3 फीसदी बढ़कर 31,105 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।
वहीं, एचडीएफसी बैंक की अन्य स्रोतों से होने वाली आय में सितंबर तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 14,350 करोड़ पर पहुंच गई। इससे बैंक के कुल इनकम और मुनाफे को मजबूती मिली। एचडीएफसी बैंक के प्रोविजन और कंटिंजेंसी खर्च इस तिमाही में 3,500.5 करोड़ रुपये रहे, जो पिछले साल इसी अवधि में रहे 2,700.5 करोड़ से 29.6 प्रतिशत अधिक हैं।

About Author

error: Content is protected !!