वीवो एक्स 200टी भारत में लॉन्च : ZEISS इमेजिंग एक्सीलेंस के साथ रोज़मर्रा का फ्लैगशिप प्रदर्शन

नई दिल्ली:वीवो इंडिया ने आज वीवो एक्स200टी के लॉन्च की घोषणा की। यह एक ऑल-राउंडर फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे प्रीमियम इमेजिंग क्षमताओं, दमदार प्रदर्शन और लंबी बैटरी लाइफ के लिए डिज़ाइन किया गया है। रोज़मर्रा के उपयोग में रिलायबिलिटी और रिफाइनमेंट काअनुभव चाहने वाले यूज़र्स के लिए तैयार किया गया एक्स200टी, वीवो- ZEISS को-इंजीनियर्ड इमेजिंग सिस्टम, फ्लैगशिप प्रोसेसिंग पावर, स्मूद ओरिजिनओएस अनुभव और आकर्षक आधुनिक डिज़ाइन का बेहतरीन संयोजन पेश करता है। लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए, वीवो इंडिया में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के प्रमुख,विकास टागराने कहा,“वीवो में हमारा फोकस ऐसी तकनीक विकसित करने पर है, जो रोज़मर्रा के उपयोग में सार्थक और रिलेवेंटलगे। एक्स200टी इसी सोच को दर्शाता है, जहाँ ZEISS की इमेजिंग विशेषज्ञता को दमदार परफॉर्मेंस और रिफाइंड सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ जोड़ा गया है। एक्स200टी के साथ, हम एक्स सीरीज़ पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रहे हैं, ऐसे अर्थपूर्ण इनोवेशन के ज़रिए, जो इस बात को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है कि यूज़र अपनी दुनिया को कैसे कैप्चर करते हैं, काम करते हैं और उससे जुड़ते हैं।सटीक इंजीनियरिंग के साथ तैयार और भारत में निर्मितवीवो एक्स200टी, एडवांस्ड तकनीक, सोच-समझकर किए गए डिज़ाइन और सार्थक इनोवेशनप्रदान करने की वीवो की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारतीय उपभोक्ताओं के लिए यह अपने प्राइस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ वैल्यू प्रपोज़िशन वाले स्मार्टफोन्स में से एक के रूप में पेश किया गया है।

वीवो एक्स200टी को एक एवरीडे फ्लैगशिप के रूप में पेश किया गया है, जिसकी पहचान टेलीफोटो-आधारित शक्तिशाली ज़ूम अनुभव से होती है। यह खास तौर पर 3× से 10× के अहम ज़ूम रेंज के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिससे उपयोगकर्ता व्यापक शहर दृश्यों से लेकर बारीक क्लोज़-अप डिटेल्स तक को शानदार स्पष्टता के साथ कैप्चर कर सकते हैं।शहरी जीवन की रफ्तार और डिटेल्स को सहेजने के लिए तैयार किया गया ये स्मार्टफोन, रोज़मर्रा के पलों को गहराई और सटीकता के साथ दस्तावेज़ करने में मदद करता है। एक्स 200टी प्रीमियम प्रदर्शन, एडवांस्ड इमेजिंग क्षमताओं, प्रोडक्टिविटी-केंद्रित फीचर्स और लॉन्ग-टर्म वैल्यू के बीच संतुलन स्थापित करता है, और एक्स सीरीज़ लाइनअप में सबसे मजबूत वैल्यू-ड्रिवन पेशकश का प्रतिनिधित्व करता है।
वीवो एक्स200टीदो रंग विकल्पों स्टेलर ब्लैक और सीसाइड लिलैक में उपलब्ध होगा।12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 (सभी टैक्स के सहित) रखी गई है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 69,999 होगी।
यह स्मार्टफोन 3 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट तथा देशभर के प्रमुख रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए निम्नलिखित ऑफ़र्स उपलब्ध होंगे:
ऑनलाइन ऑफ़र्स:
• 5,000 का इंस्टेंट कैशबैक या 5,000 तक का एक्सचेंज बोनस
• 18 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई सुविधा
• 1 वर्ष की निःशुल्क एक्सटेंडेड वारंटी
मेनलाइन ऑफ़र्स:
• चयनित रिटेल पार्टनर्स पर 5,000 का इंस्टेंट कैशबैक और 18 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई सुविधा
या
• 5,000 तक का अपग्रेड बोनस
• 1 वर्ष की निःशुल्क एक्सटेंडेड वारंटी
• इसके अलावा, ग्राहकों को18 महीने का फ्री जियो जेमिनी प्रो ऑफ़रभी मिलेगा, जिससे वीवो एक्स200टी अपने सेगमेंट में और भी आकर्षक विकल्प बन जाता है।
• वी-शील्ड स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान पर 40% तक की छूट
• 599/- में 70% तक का सुनिश्चित बायबैक
• यह ऑफ़रएसबीआई, कोटक महिंद्रा, अमेरिकन एक्सप्रेस, डीबीएस, एचएसबीसी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंकतथायूपीआईपर लागू होंगे

About Author

error: Content is protected !!