पत्रकारों के मुद्दे पर हर संभव सहयोग-अनिल राजभर

आधुनिक पत्रकारिता नींव को काशी ने मजबूत किया-दयालु

गणतंत्र दिवस पर पराड़कर स्मृति भवन में खेल पुरस्कार समारोह, पुरस्कृत हुए मीडियाकर्मी

वाराणसी। गणतंत्र दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव है। इस लोकतांत्रिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने में पत्रकारिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। इस परंपरा में काशी का स्थान विशिष्ट है। यह उद्गार सोमवार को पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में आयोजित आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत मीडिया खेल पुरस्कार वितरण समारोह में सूबे के कैबिनेट मंत्री (श्रम एवं नियोजन) श्री अनिल राजभर ने व्यक्त किए। उन्होंने पत्रकारों के मुद्दे पर सरकार के स्तर पर हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के आवास की बात हो या फिर पेंशन, सुरक्षा समेत तमाम सुविधाओं की बात हो। उसके लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। मेरा मानना है कि पराड़कर स्मृति भवन को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही वर्तमान परिवेश को देखते हुए काशी पत्रकार संघ का अपना एक आधुनिक भवन हो, जो तकनीकी रूप से भी सुसज्जित हो। इसके लिए काशी पत्रकार संघ को एक पूरा रोडमैप तैयार कर मुझे उपलब्ध कराया जाय ताकि मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर उसे मूर्तरूप दिया जा सके।
इस मौके पर सूबे के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ॰ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि काशी केवल आध्यात्मिक नगरी नहीं, बल्कि वैचारिक और बौद्धिक चेतना का भी प्राचीन केंद्र रही है। आधुनिक हिंदी पत्रकारिता की नींव को मजबूत करने में काशी की ऐतिहासिक भूमिका रही है। भारतेंदु हरिश्चंद्र से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन के दौर के अनेक संपादकों-लेखकों तक, काशी ने पत्रकारिता को सामाजिक सरोकार, राष्ट्रीय चेतना और जनपक्षधरता से जोड़ा। यहाँ की पत्रकारिता ने सत्ता से प्रश्न पूछने का साहस, समाज की विसंगतियों को उजागर करने की दृष्टि और राष्ट्रनिर्माण की भावना को साथ-साथ साधा। महापौर श्री अशोक तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान प्रदत्त अधिकार है, लेकिन उसका उपयोग सत्य, न्याय और लोकहित के लिए होना चाहिए। काशी की पत्रकारिता परंपरा इसी मूल्यबोध की वाहक रही है। जनप्रतिनिधियों ने पराड़कर जी की स्थली को संरक्षित और संवर्धित करने में हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया। समारोह में अतिथियों ने काशी पत्रकार संघ की वार्षिक-2026 (डायरी) का विमोचन भी किया।
अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव एवं धन्यवाद डॉ॰ जय प्रकाश श्रीवास्तव ने दिया। खेल आयोजन पर प्रकाश रोहित चतुर्वेदी ने डाला। रामजी श्रीवास्तव व अनूप शील पिन्टू ने सुमधुर गीतो से लोगों का दिल जीत लिया। इसके पूर्व काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने पूर्वान्ह नौ बजे पराड़कर स्मृति भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
पुरस्कार वितरण समारोह में कैट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त अविनाश चंद्र तिवारी, संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्त, राजनाथ तिवारी, सुभाष चंद्र सिंह, डॉ॰ अत्रि भारद्वाज, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रुपानी, मंत्री विनय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार शुभाकर दूबे, कविन्द्र नारायण श्रीवास्तव, हिमांशु उपाध्याय, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, आशीष बागची, श्याम बिहारी श्यामल, आशुतोष पाण्डेय, संजय मिश्र, रमेशचन्द्र राय, कैलाश यादव, अखिलेश मिश्रा, सुरेन्द्र नारायण तिवारी, पुरूषोत्तम चतुर्वेदी, दीनबन्धु राय, अजय राय, व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा, प्रेम मिश्रा, कमलाकांत पांडे, विनय गुप्ता, घनश्याम जायसवाल, राहुल मेहता, श्याम किशोर सिंह, संजय जायसवाल, रजनीश कन्नौजिया, वरिष्ठ सीए सुदेशना वसु, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मुखर्जी व धीरेन्द्र नाथ शर्मा, शंकर चतुर्वेदी, अरविन्द कुमार, राधेश्याम कमल, देवकुमार केशरी, सुरेश गांधी, उमेश गुप्ता, आनन्द मौर्या, अभिषेक सिंह, छविकिशोर मिश्र, एमडी जावेद, राजेश राय, विजय शंकर गुप्ता, संजय गुप्ता, रविन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, ओंकार तिवारी, संजय उपाध्याय, विमलेश चतुर्वेदी, मुन्ना लाल साहनी, राजेश यादव, मिर्जा अतहर हुसैन, मीरा वोहरा, संजय सिंह, अमित शर्मा, अवधेश सिंह, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, राजेन्द्र यादव, आकाश जायसवाल, प्रदीप सिंह, योगेश यादव, कौशर अली कुरैशी, मोहम्मद रफउद्दीन फरीदी, अंबरीष सिंह, अजित सिंह, नरेन्द्र यादव, पंकज सिनहा, अरुण सिंह, पंकज चतुर्वेदी, जयनारायण आदि उपस्थित थे।
ये हुए पुरस्कृत: प्रशांत मोहन, संदीप गुप्ता, रविकर दुबे, चंदन रूपानी, रोहित चतुर्वेदी, आर संजय, अरुण मालवीय, चन्द्रप्रकाश, संतोष चौरसिया, शंकर चतुर्वेदी, पंकज त्रिपाठी, रमेश वर्मा, विजय कुमार, दिनेश दत्त पाठक, अशोक पाण्डेय, अश्वनी चक्रवाल, जमुनाधर गुप्ता, शोएब रजा।

About Author

error: Content is protected !!