देश की पहली इंटीग्रेटेड क्रिएटर-फर्स्ट कंपनी समर्या क्रिएशन ने आज मुंबई के द क्लब में औमोरा म्यूजिक लॉन्च किया। औमोरा म्यूजिक के संस्थापक और निर्माता गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर गीतकार समीर अंजान ने इस अवसर पर कहा कि यह महज एक म्यूजिक लेबल नहीं है, यह उस सोच का जवाब है, जो आज तक भारतीय संगीत में गायब थी, जहां एल्गोरिदम नहीं, बल्कि कलाकार तय करेगा कि संगीत कैसा हो। इसके रचनात्मक सहयोगी हैं कम्पोज़र नील गांधी और निरज विश्वकर्मा। लेबल का पहला मार्की आर्टिस्ट् हैं जैक्सलेजय अजय।उन्होंने आगे कहा कि मैंने 4,500 से अधिक गाने लिखे हैं, मैं जानता हूं क्या टिकता है, और क्या अगली सुबह भूल जाता है। औमोरा म्यूजिक उन कलाकारों का घर है जिनके पास कहने के लिए कुछ असली है।समीर ने बताया कि औमोरा म्यूजिक 150 से अधिक प्लेटफॉर्म्स पर 19 ट्रैक्स के साथ लाइव है, 150 से ज्यादा ओरिजिनल कम्पोज़िशन रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें बॉलीवुड, भक्ति, फोक, बाल संगीत, रैप और कंटेम्पोरेरी पॉप शामिल है। इस मौके पर समर्या क्रिएशन के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने कहा कि इसके माध्यम से हम बेहतर संगीत लेकर आये हैं जो संगीत प्रेमियों के दिल को लुभायेगा।