इंडियन पोल्ट्री अलायंस , अल्लाना ग्रुप और कैप्टन फ्रेश ने मिलाया हाथ

मुंबई/बेंगलुरु। भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी फूड कंपनी, अल्लाना ग्रुप ने अपनी सहायक कंपनी इंडियन पोल्ट्री अलायंस और पूरी दुनिया में पैकेज़्ड सीफ़ूड की अग्रणी कंपनी, कैप्टन फ्रेश के साथ मिलकर आज इंडियन रिटेल अलायंस प्राइवेट लिमिटेड के गठन की घोषणा की है। यह दोनों कंपनियों द्वारा मिलकर शुरू किया गया उद्यम है, और अब दोनों संगठन अपनी-अपनी क्षमताओं को एकजुट करके भारत में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर फ्रेश प्रोटीन रिटेल इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। इस नई गठित इकाई में अल्लाना ग्रुप की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत और कैप्टन फ्रेश की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है। कैप्टन फ्रेश अपनी सीफूड सप्लाई चेन की ताकत और ओम्नी-चैनल टेक्नोलॉजी को अपने रिटेल ब्रांड चॉपसर्व के साथ जोड़ेगा। इसे चिकन, आर टी सी और प्रोटीन प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अल्लाना ग्रुप की विशेषज्ञता और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर से और मज़बूती मिलेगी, जो 1865 से चली आ रही उनकी विरासत पर आधारित है। इस प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य प्रोडक्ट और सप्लाई चेन के क्षेत्र में दोनों भागीदारों की नेतृत्वकर्ता की स्थिति का लाभ उठाकर बाजार के खुदरा उद्यमियों को साथ जोड़ना है, ताकि भारत के बिखरे हुए प्रोटीन उद्योग को संगठित किया जा सके। यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे भारत में फैले अपनेनेटवर्क के माध्यम से सीफ़ूड, चिकन और मटन सहित ताजा प्रोटीन उत्पादों की बड़ी रेंज की खुदरा बिक्री करेगा। यह अपने खुद के स्टोर्स, शॉप-इन-शॉप फ़ॉर्मेट और हो री का चैनलों के ज़रिए से ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे पूरे भारत में फ्रेश प्रोटीन की मांग के लिए एक संगठित नेटवर्क तैयार होगा।
इस मौके पर असीम अल्लाना, फ़ैमिली प्रमोटर, अल्लाना ग्रुप ने कहा, “हमने लोगों के बीच अल्लाना ग्रुप के भरोसे और पुरानी विरासत के साथ-साथ पूरी दुनिया में सीफ़ूड के क्षेत्र में कैप्टन फ्रेश की विशेषज्ञता, टेक्नोलॉजी और काम करने की क्षमताओं को एक साथ मिलाकर, इंडियन रिटेल अलायंस प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य भारत में फ्रेश प्रोटीन रिटेल के विकास के अगले चरण के लिए एक संगठित मंच बनना है। हमारा लक्ष्य अगले 4 सालों में भारत में 4000 स्टोर्स का नेटवर्क तैयार करना है, जिसके लिए हम बड़े पैमाने पर विस्तार करने योग्य एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करेंगे, जहाँ स्थानीय कारोबारी बेहतरीन सोर्सिंग, टेक्नोलॉजी, रिटेल में काम करने के तरीके और मिलकर तैयार किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर का फ़ायदा उठाकर अपने बिजनेस को मुनाफ़े वाला बना सकेंगे।”
चर्चा को आगे बढ़ाते हुए उत्तम गौड़ा, सीएमडी और ग्रुप सीईओ, कैप्टन फ्रेश, ने कहा “हमने पहले भी बी 2 बी मॉडल के जरिए भारत के सीफूड मार्केट को व्यवस्थित करने की कोशिश की थी, लेकिन उस कोशिश में हमें कामयाबी नहीं मिली। और उस अनुभव ने हमें कई अनमोल सबक सिखाए। हमने महसूस किया कि फ़्रेश प्रोटीन रिटेल में मौजूद अवसरों का फ़ायदा उठाने के लिए, प्रोडक्ट के मामले में सबसे आगे होने के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूशन के स्तर पर भी एक उद्यमी की तरह जबरदस्त उत्साह और मेहनत की ज़रूरत है। इंडियन रिटेल अलायंस के साथ, हम उन अनुभवों और जानकारियों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। हम पूरी दुनिया में कैप्टन फ्रेश के सीफ़ूड ब्रांड्स से प्रोडक्ट्स के बारे में अपने अनुभव को अन्य प्रोटीन क्षेत्रों में अल्लाना ग्रुप की बेजोड़ विशेषज्ञता के साथ जोड़कर, और शहर के स्तर पर उद्यमियों को इस काम को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाकर, हम एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म तैयार कर रहे हैं जिसे भारत के फ़्रेश प्रोटीन रिटेल उद्योग को स्थायी तरीके से बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”
आई आर ए पी एल अपने मौजूदा रिटेल काम-काज के साथ शुरुआत करेगा, और साथ ही रोज़मर्रा के कामों को संभालने के लिए अलग-अलग इलाकों के नए उद्यमियों को भी अपने साथ जोड़ेगा। यह देश में अपनी तरह का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जो पूरे भारत में फैले अपने रिटेल नेटवर्क के माध्यम से पशु प्रोटीन उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध कराएगा।

About Author

error: Content is protected !!