वाराणसी: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड वाराणसी के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत शैक्षणिक तैयारी और निरंतरता को एक बार फिर साबित किया है।
जेईई मेन 2026 (सेशन 2) में आकाश इंस्टिट्यूट, वाराणसी के छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। आर्यन श्रीवास्तव ने 99.74 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 4114 प्राप्त कर वाराणसी के टॉप स्कोरर बने।आर्यन श्रीवास्तव के अलावा अन्य प्रमुख छात्रों में आर्यन दुबे ने 99.69 परसेंटाइल, अक्षांश अंशुल ने 99.23 परसेंटाइल, संकल्प गुप्ता ने 98.17 परसेंटाइल, विकल्प राय ने 98.10 परसेंटाइल और आस्था पटेल ने 96.39 परसेंटाइल हासिल किए। इन परिणामों ने सेंटर के मजबूत शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाया है।यह उपलब्धि एईएसएल की व्यापक सफलता का हिस्सा है, जहां विभिन्न केंद्रों से कुल 398 छात्रों ने क्वालिफाई कर संस्थान के मजबूत और निरंतर अकादमिक इकोसिस्टम को साबित किया है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 20 अप्रैल 2026 को जारी किए गए परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टिट्यूट, वाराणसी के 15 छात्रों ने जेईई मेन 2026 (सेशन 2) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर डी. के. मिश्रा ने कहा देशभर में हमारे छात्रों का प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और आकाश के मजबूत लर्निंग सिस्टम को दर्शाता है। संरचित शैक्षणिक कार्यक्रमों और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ उनके निरंतर प्रयासों ने उन्हें उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने में मदद की है। हम सभी छात्रों को बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी ट्रेनिंग, समय-समय पर मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन को दिया। इन सभी ने उन्हें अपनी कमजोरियों को समय रहते पहचानने और लगातार सुधार करने में मदद की। एक सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों और नियमित मॉक टेस्ट के माध्यम से उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत किया और परीक्षा के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार किया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों जैसे एन आई टी एस , आई आई आई टी एस और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों में प्रवेश का माध्यम है। साथ ही यह जेईई मेन एडवांस के लिए भी योग्यता प्रदान करती है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश की परीक्षा है।