स्कोडा ऑटो इंडिया ने समृद्ध फीचर्स से लैस कोडिएक 4×4 के साथ “लक्ज़री, ऐज़ इट शुड बी” को नई परिभाषा दी।

नई कुशाक की शुरुआत के बाद, स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी दूसरी पीढ़ी की कोडिएक में कई नए अपडेट्स पेश किए हैं। इन संवर्द्धनों के साथ, ब्रांड ने अपने लक्ज़री 4×4 फ्लैगशिप को व्यापक रूप से नया स्वरूप दिया है। साथ ही लक्ज़री, ऐज़ इट शुड बी” के अपने दर्शन को और सशक्त किया है।अप्रैल 2025 में भारत में स्पोर्टलाइन और सेलेक्शन एल एंड के ट्रिम्स में लॉन्च की गई कोडिएक को बाद में लाउंज वेरिएंट के साथ और विस्तारित किया गया। अब 2026 में यह तीन अलग-अलग पेशकशों के साथ और अधिक स्पष्ट पहचान के साथ प्रवेश कर रही है। इनमें से प्रत्येक वेरिएंट विशेष ग्राहक आकांक्षाओं बेहतर पहुँच, अधिक स्पोर्टीनेस और बिना किसी समझौते वाली प्रीमियम लक्ज़री—को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही, कोडिएक की परिष्कृतता, बहुउपयोगिता, ऑफ-रोड क्षमता और आकर्षक ऑन-रोड डायनेमिक्स जैसी विशिष्ट खूबियों को भी बरकरार रखा गया है। कीमतें 36,99,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा 2025 में अपने अब तक के सबसे सफल वर्ष और 2026 की रिकॉर्डतोड़ पहली तिमाही के बाद, हम अपने फ्लैगशिप कोडिएक को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसे अपडेट कर रहे हैं। 2026 के इन संवर्द्धनों के साथ हमारा उद्देश्य स्पष्ट है अब हर लक्ज़री 4×4 आकांक्षा के लिए एक कोडिएक उपलब्ध है, चाहे वह बेहतर पहुँच हो, अधिक स्पोर्टीनेस हो या प्रीमियम परिष्कृतता। ये नए फीचर्स पहले से ही आकर्षक इस मॉडल को और मजबूत बनाते हैं तथा सार्थक और समयानुकूल उत्पाद सुधारों पर हमारे फोकस को दर्शाते हैं। कोडिएक भारत और वैश्विक स्तर पर स्कोडा के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरी है और आज यह वास्तव में ‘लक्ज़री, ऐज़ इट शुड बी’ का प्रतिनिधित्व करती है।”

About Author

error: Content is protected !!