एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस ने इस वित्तीय वर्ष 2026 में, अपने पिछले 4 सालों के 99% से अधिक के क्लेम सेटलमेंट रेश्यो को कायम रखते हुए, अपना अब तक का सर्वाधिक 99.31% का आंकड़ा दर्ज किया है। साथ ही कंपनी ने लंबित दावों की संख्या को भी शून्य किया है, अर्थात सालभर में प्राप्त प्रत्येक दावे को वर्ष समाप्ति से पहले निराकृत कर दिया गया है। यह दर्शाता है कि किस प्रकार कंपनी सबसे ज्यादा जरूरत के समय अपने ग्राहकों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है।
क्लेम सेटेलमेंट रेश्यो कुल प्राप्त दावों में से भुगतान किए गए मृत्यु पश्चात बीमा दावों को मापने का आंकडा है। किसी भी बीमा कंपनी के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण मापदंड होता है, जो उसके पॉलिसीधारकों के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है।
एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ सुमित राय ने कहा कि, “जीवन बीमा की नींव भरोसे पर टिकी होती है, क्योंकि इसका उपयोग अक्सर इसे खरीदने के कई सालों बाद किया जाता है। बीमा असल में पॉलिसीधारक द्वारा अपने परिवार को किया हुआ वादा होता है, और हम इसे अपना सर्वोच्च सौभाग्य मानते हैं, कि इस वादे को पूरा कर उनका भरोसा बनाए रखें। हमारा यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि हम गति, भरोसे और पारदर्शिता से प्रामाणिक दावों का निपटान करने के लिए समर्पित हैं।”
इंस्टा-क्लेम्स या त्वरित दावा पहल के तहत कंपनी ने 24 घंटे के अंदर 84% पात्र मृत्यु बीमा दावों को निराकृत कर हितग्राहियों को जल्द से जल्द राशि उपलब्ध करवाई है, जो ऐसे संवेदनशील समय पर उनके काम आ सके और उनकी अनिश्चितताओं को कम करने में मदद करे।
कंपनी का दावों के निराकरण का यह प्रदर्शन, पालिसी धारकों की पूरी जीवन यात्रा में उनके साथ खड़े रहने का ही नतीजा है। पुख्ता रिस्क असेसमेंट, डिजिटल नवाचार और ग्राहक-केंद्रित नीति के मिश्रण से एडलवाइस लाइफ अपने वादों को लगातार निभाते रहने की क्षमता पर काम कर रहा है, जिससे यह सुनिशिचित हो सके कि परिवारों को जब सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है, तो कंपनी उनका काम करे।