भारत की अग्रणी एआई-नेटिव पेमेंट्स कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स ने आज घोषणा की है कि यह अपने प्लेटफॉर्म पर साईन-अप करने वाले नए बिज़नसेज़ को पेमेंट गेटवे फीस में छूट दे रही है, जिसके तहत 31 मार्च 2027 तक पहले रु 20 लाख ग्रॉस मर्चेन्डाइज़ वैल्यू पर 0 फीसदी फीस लगेगी। यह ऑफ़र उन शुरुआती और तेज़ी से बढ़ रहे विक्रेताओं के लिए है जो अपने ऑनलाइन चैनलों के ज़रिए बिक्री करते हैं।
कैशफ्री पेमेंट्स के सह-संस्थापक और सीईओ आकाश सिन्हा ने कहा, “एक औसत एसएमबी या डी2सी बिज़नेस की 40 फीसदी सालाना बिक्री त्योहारों के सीज़न में होती है। ऐसे में इस अवधि के दौरान पेमेंट सिस्टम को सही रखना साल के किसी भी दूसरे समय की तुलना में ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है। हमने यह भी पाया है कि त्योहारों से पहले साइन-अप करने वाले 90 फीसदी नए विक्रेता पूरी अवधि के दौरान रु20 लाख से कम का जीएमवी दर्ज करते हैं, यानि यह ऑफ़र असल में उनके पूरे त्योहारों के सीज़न को कवर करता है। इस तरह बिज़नेस को ऑफ़र, इन्वेंट्री या ज़रूरत के अनुसार पैसा लगाने की गुंजाइश मिलती है। हम चाहते हैं कि हर एसएमबी को हमारे साथ ऐसा ही लॉन्चपैड मिले।”
फीस में छूट के साथ-साथ, नए मर्चेंट साइन-अप करने के कुछ ही मिनटों में कैशफ्री पर काम शुरू कर सकते हैं, जबकि इंडस्ट्री में इसमें कई दिन लग जाते हैं। उन्हें आम तौर पर लगने वाले दो दिन के साइकल के बजाय अगले दिन ही पेमेंट मिल जाता है, जिससे पीक सेल के दिनों में स्टॉक भरने या विज्ञापनों के लिए कैशफ़्लो बेहतर होता है। इस ऑफ़र के तहत जुड़ने वाले हर मर्चेंट को साइन-अप के समय से ही एक डेडिकेटेड अकाउंट मैनेजर दिया जाता है, ताकि सेल के दौरान विक्रेताओं को मदद मिल सके। कुल मिलाकर, यह ऑफ़र ज़ीरो-कॉस्ट ऑनबोर्डिंग के साथ-साथ भारत में एसएमबी के लिए सबसे तेज़ गो-लाइव और सेटलमेंट साइकल की सुविधा देता है। ऐसे में इसे त्योहारों के सीज़न के लिए उद्योग जगत का सबसे मज़बूत ऑफ़र कहा जा सकता है।
वे बिज़नेस जो त्योहारों के सीज़न से पहले अपनी सर्विस शुरू करना चाहते हैं, वे 31 मार्च 2027 से पहले 0 फीसदी फीस के इस ऑफ़र का फ़ायदा उठाने के लिए बंेीतिममण्बवउ पर साइन अप कर सकते हैं।