मंत्री रविंद्र जयसवाल ने सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल मंगलवार को उत्तरी विधान सभा के बागेश्वरी मंडल क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण के प्रस्तावित कार्यों का उद्घाटन किया।
उन्होंने नदेसर वार्ड अंतर्गत लक्ष्मी घाट से भैरव अखाड़ा तक सड़क निर्माण कार्य लागत 5.41 लाख, एस 17/230 से लेकर रामजनकी मठ से लेकर एस 17/30 तक इंटरलाकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण लागत 8.5 लाख तथा एस 17/265 से लेकर एस 17/255 तक इंटर लाकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण का कार्य लागत 8.5 लाख, कुल 24 लाख 41 हजार धनराशि से कार्य का उद्घाटन किया।
मौके पर वार्ड के पार्षद सुशील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सिद्ध नाथ शर्मा राजेंद्र यादव संजीव जायसवाल सुजीत गुप्ता विश्वनाथ गुप्ता सोनू शर्मा राम लखन कलमलदीप सतेंद्र राय रतन व नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Author

error: Content is protected !!