सांसद आदर्श खेल प्रतियोगिता –’’खेलो बनारस-2022’’

वाराणसी। जनपद स्तरीय सांसद आदर्श खेल प्रतियोगिता “खेलो बनारस 2022” का समापन समारोह बुधवार को संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि पूनम मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष एवं त्रिभुवन राम विधायक अजगरा रहे।
खेल प्रतियोगिता में कुल 1888 खिलाड़ियों द्वारा निम्न स्पर्धा में प्रतिभाग किया गया:-
1. एथलेटिक्स-दौड ़(100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर) चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, ऊंची कूद एवं लंबी कूद।
2. कुश्ती महिला (43, 46 ,49, 52, 56 किग्रा०) पुरूष (50, 54, 58, 63, 69 किग्रा०)
3- भारोत्तोलन
4. खो खो – महिला एवं पुरुष
5- कबड्डी-महिला एवं पुरुष
6- पुशअप- बालक एवं बालिका
7- स्कीपिंग- बालक एवं बालिका
8- चिनअप- बालक एवं बालिका
9- बालिबाल
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सभी इवेंट में कुल 236 खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण एवं 236 खिलाड़ियों द्वारा रजत तथा 92 खिलाड़ियों द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया। 16 वर्ष से अधिक उम्र के बालक प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में श्री आदर्श विश्वकर्मा हरहुआ द्वारा प्रथम स्थान, 3000 मीटर दौड़ में शशिकांत विश्वकर्मा द्वारा प्रथम स्थान, खो-खो प्रतियोगिता में विकासखंड काशी विद्यापीठ द्वारा प्रथम स्थान, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विकास खंड काशी विद्यापीठ द्वारा प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में श्री ओमप्रकाश विकास खंड आराजी लाइन द्वारा प्रथम स्थान, कबड्डी में विकास खंड चिरईगांव प्रथम स्थान, डिस्कस थ्रो में श्री राहुल गिरी विकास खंड बड़ागांव द्वारा प्रथम स्थान, गोला प्रक्षेप में श्री दिलीप कुमार विकास खंड पिंडरा द्वारा प्रथम स्थान, खो-खो प्रतियोगिता में विकास खंड काशी विद्यापीठ द्वारा प्रथम स्थान, कुश्ती 50 किलो वर्ग में श्री अवधेश यादव विकास खंड पिंडरा, 54 किलो वर्ग में श्री आकाश यादव विकास खंड चोलापुर, 58 किलो वर्ग में श्री आर्यन यादव विकास खंड सेवापुरी, 63 किलो वर्ग में उत्तम यादव विकास खंड पिड्रा, 69 किलो वर्ग में श्री राहुल यादव विकास खंड हरहुआ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
लंबी कूद प्रतियोगिता में श्री ओमप्रकाश राजभर विकास खंड आराजीलाइन, चिनअप प्रतियोगिता में श्री साहिल पटेल विकास खंड काशी विद्यापीठ, रस्सी कूद में श्री मनोज पटेल विकास खंड हरहुआ, ऊंची कूद में श्री धर्म देव राजभर विकास खंड काशी विद्यापीठ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
16 वर्ष से अधिक उम्र की बालिका वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता में 43 किलोग्राम वर्ग में ज्योति यादव विकास खंड पिंडरा, 46 किलो वर्ग में अलका यादव विकास खंड हरहुआ, 49 किलो वर्ग में खुशबू पटेल विकासखंड काशी विद्यापीठ, 52 किलो वर्ग में आशा यादव विकास खंड चोलापुर, 56 किलो वर्ग में वसुंधरा यादव सेवापुरी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। 200 मीटर दौड़ में अंजलि पाल विकास खंड आराजी लाइन , 800 मीटर दौड़ में सुश्री नेहा मिश्रा विकास खंड काशी विद्यापीठ, 3000 मीटर दौड़ में सीमा यादव विकास खंड सेवापुरी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विकास खंड हरहुआ द्वारा प्रथम स्थान, खो-खो प्रतियोगिता में विकास खंड काशी विद्यापीठ द्वारा प्रथम स्थान, कबड्डी प्रतियोगिता में विकास खंड चिरईगांव द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। 11 से 16 वर्ष के बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में बृजेश राजभर विकास खंड आराजी लाइन, 3000 मीटर वर्ग में करण विकास खंड आराजीलाइन, जैवलिन थ्रो में सत्यम यादव विकास खंड पिंडरा, खो खो में विकास खंड आराजीलाइन, कबड्डी में विकास खंड चोलापुर, भारोत्तोलन 62 किलो वर्ग में स्वतंत्र कुमार विकास खंड सेवापुरी, 77 किलो वर्ग में आकाश कुमार पटेल विकास खंड आराजीलाइन, 56 किलो वर्ग में विशाल निषाद विकास खंड चोलापुर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। गोला फेंक प्रतियोगिता में अमन यादव विकास खंड आराजीलाइन, लंबी कूद प्रतियोगिता में विंध्य प्रजापति विकास खंड हरहुआ, पुशअप प्रतियोगिता में विशाल निषाद विकासखंड चोलापुर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता 50 किलो वर्ग में नागेश्वर यादव विकास खंड चोलापुर, 54 किलो वर्ग में अभिषेक यादव विकास खंड हरहुआ, 58 किलो वर्ग में सुंदर यादव विकास खंड आराजी लाइन, 63 किलो वर्ग में आकाश यादव विकास खंड पिड्रा, 69 किलो वर्ग में नीतीश कुमार यादव विकास खंड आराजीलाइन द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। रस्सी कूद प्रतियोगिता में आदित्य विकास खंड हरहुआ, चिनअप प्रतियोगिता में रोहन निषाद विकास खंड चोलापुर, 200 मीटर दौड़ मैं शुभम यादव विकास खंड सेवापुरी , वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विकास खंड सेवापुरी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में पवन सिंह विकासखंड पिंडरा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। 11 से 16 वर्ष बालिका वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विकास खंड आराजी लाइन द्वारा प्रथम स्थान, खो-खो प्रतियोगिता में विकास खंड आराजीलाइन द्वारा प्रथम स्थान, लंबी कूद प्रतियोगिता में आंचल यादव विकास खंड चिरईगांव, पुश अप प्रतियोगिता में ज्योति यादव विकास खंड चिरईगांव, रस्सी कूद प्रतियोगिता में आंचल यादव विकास खंड चिरईगांव, कबड्डी प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ , 200 मीटर दौड़ में नैंसी राय विकास खंड चिरईगांव। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में कोमल पटेल विकास खंड काशी विद्यापीठ तथा ऊंची कूद प्रतियोगिता में संजना विकास खंड पिंडरा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के समापन उद्बोधन में हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रतियोगिता में सहयोग करने एवं सम्मिलित होने पर जनप्रतिनिधिगण का स्वागत किया गया तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।

About Author

error: Content is protected !!