वाराणसी। सोसायटी फार सोशल एक्शन एण्ड रिसर्च (सार संस्थान) एवं नानूभाई एजुशन फाउण्डेशन (एन.ई.एफ.) गुजरात के संयुक्त तत्वावधान में आज पराड़कर स्मृति भवन सभागार में 21 बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु स्कॉलरशीप प्रदान की गयी । इन बालिकाओं के शिक्षा के दौरान 1 लाख रूपये तक की वित्तिय सहायता प्रदान की गयीं।
इस वर्ष की स्कालरशीप प्राप्त छात्राओं में आर्य महिला इण्टर कॉलेज वाराणसी की क्रमशः रूशाली पुत्री गनेश प्रसाद, वर्तिका पुत्री किशन सिंह, साम्या परवीन पुत्री रफी अहमद, निशा कुमारी पुत्री विनोद चौहान, खुशी पुत्री कुमार सेठ। गवर्नमेन्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज चोलापुर वाराणसी में क्रमशः प्रियंका पुत्री रामासरे चौहान, आरती पुत्री श्याम भरती प्रजापति, तुलसी पुत्री मोजी चौहान अंशिका पुत्री राम सकल पटेल, गवर्नमेन्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज, वाराणसी क्रमशः चंचल पुत्री स्व. लाल सोनकर तथा रिशिता पुत्री राजेश कुमार सिंह, आर.के.जी.जी. इण्टर कॉलेज रामनगर वाराणसी की क्रमशः संध्या पुत्री राजु यादव, कौशल्या कुमारी पुत्री मटालु प्रसाद, शिखा कुमारी पुत्री उमाशंकर पटेल, निकिता पुत्री राजेश चौहान, अमिशा पुत्री राम अचल पटेल, रागिनी पुत्री हरिनारायण यादव, धनवन्तरी कुमारी पुत्री राजेन्द्र प्रसाद, वन्दना पुत्री रामसुरत पाल तथा श्री हरिशच्न्द्र बालिका इण्टर कॉलेज, वाराणसी में क्रमशः कुमारी कविता पुत्री शिव कुमार सोनकर एवं नियति पुत्री दिलीप कुमार अग्रहरी को उच्च शिक्षा हेतु कुल 21 छात्राओं को स्कॉलरशीप की पहली किश्त दी गयी।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो नटवरसिंह महीदा रिटायर्ड डीन सोशल साइंस फैकल्टी गुजरात यूनिवर्सिटी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि बालिकाओं के शौक्षणिक उत्थान में यह स्कालरशीप सहायक होगी, उन्होंने बालिकाओं की उच्च शिक्षा में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने कहा कि मेधावी बालिकाएॅं शिक्षा के क्षेत्र में परिवार का नाम रोशन कर रही हैं, मुख्य अतिथि श्रीमति निर्मला बेन कि वर्तमान में छात्राऐं छात्रों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, उन्हें सिर्फ प्रात्साहन की आवश्यकता है, इस दिशा में सार संस्थान श्रेष्ठ कार्य कर रहा है, बालिकाए हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का मैदान, उन्होंने कहा कि बालिकाएं परिवार एवं समाज के विकास मे अहम भूमिका अदा करती हैं एक बालिका को शिक्षित होने पर पूरा एक परिवार शिक्षित होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विक्रमसिंह माहीदा चेयरमैन एन.ई.एफ. गुजरात ने संस्था के कार्यों की विस्तृत चर्चा की उन्होंने बालिकाओं हेतु उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की चर्चा की उन्होंने कहा कि बालिका समाज एवं परिवार की धूरी है अगर परिवार में बालिकाएं शिक्षित होंगी तो हमारी आनेवाली पूरी पीढी स्वयं ही शिक्षित हो जायेगी
श्री विक्रम माली एन.ई.एफ. ने बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु दी जा रही छात्रवृत्ति के बारे में चर्चा की ।
दीप प्रज्जावलन के पश्चात् सरस्वती वन्दना आंचल जायसवाल एवं जूही कुमारी ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यों की विवेचना सार संस्थान के अध्यक्ष डा. राकेश्वरी प्रसाद ने किया धन्यवाद ज्ञापन प्रो. पंकज कुमार सिंह ने किया, कार्यक्रम में स्कालरशीप प्राप्त छात्राओं उनके माता पिता के अतिरिक्त सर्वश्री मनोज कु दुबे, सुनील कु सिंह, श्रीमती मंजू व्यास, अजीत व्यास, अरुण कु द्विवेदी, दिलीप त्रिवेदी, वेद प्रकाश,जमील ताहिर आदि उपस्थित रहे।