पूर्वोत्तर रेलवे के सतर्कता संगठन का ऑडिट

गोरखपुर : महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री चन्द्र वीर रमण की अध्यक्षता में 19 दिसम्बर को महाप्रबन्धक बैठक कक्ष में ऑडिट समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक श्री नवीन कुमार, पूर्वोत्तर रेलवे के उप महाप्रबन्धक श्री डी.के.सिंह एवं अन्य सतर्कता अधिकारी तथा सतर्कता कर्मी मौजूद थे।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 19 एवं 20 दिसम्बर, 2022 को उत्तर मध्य रेलवे के सतर्कता विभाग द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के सतर्कता संगठन का ऑडिट किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के सतर्कता विभाग की ऑडिट टीम द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे सतर्कता संगठन की कई महत्वपूर्ण मिसिलों तथा कार्यप्रणाली का ऑडिट निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में सतर्कता कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें ऑडिट टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे सतर्कता संगठन के कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।

About Author

error: Content is protected !!