संस्कृति पर आधारित भव्य सिन्धु महोत्सव का आयोजन 25 दिसम्बर को

वाराणसी,सिन्धु विकास समिति वाराणसी के तत्वावधान में सिन्धी सभ्यता, संस्कृति पर आधारित भव्य सिन्धु महोत्सव का आयोजन हो रहा है। पिछले 31 वर्षों से सिन्धु विकास समिति समाज सेवा के साथ ही साथ अपनी संस्कृति को बचाने के लिए अनेको कार्यक्रम कर चुकी है। इसी के तहत सर्व सिन्धी समाज को । एकजुट हुए सिन्धु घाटी से जुड़ी सिन्धी सभ्यता से करते उत्थान के लिए सिन्धु महोत्सव कार्यक्रम में हर वर्ग को जोड़ते हुए यह आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में मुख्य रूप से सूफी गायक महेश चन्दर व युवा राकस्टार विपिन शिवानी जो खास इस आयोजन के लिए मुम्बई आकर अपनी टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुति देंगे इन दोनों कलाकारों के कई एलबम पहले से मार्केट में धूम मचा रहे हैं। इसी के साथ-साथ सिन्धी व्यंजनों का लुफ्त भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे समाज के लोग उठायेंगे।
सिन्धु विकास समिति व उनकी महिला शाखा ऊर्जा द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज की महिलाएं अपने द्वारा तैयार किए हुए खाद्य सामग्री व वस्त्र परिधान की प्रदर्शनी लगाएंगी जो सुबह 11 बजे से शुभारम्भ होगा व शाम को भव्य सिन्धु महोत्सव का शुभारम्भ सायं 6.30 बजे गीत संगीत के साथ प्रारम्भ होगा।
इस पत्रकार वार्ता को संबोधित संस्था के अध्यक्ष चन्दन रूपानी, मुख्य कार्यक्रम सलाहकार हेमन तलरेजा ने किया। साथ पत्रकार वार्ता में उपस्थित ओम किमतानी व ऊर्जा की अध्यक्षा श्रीमती मधु डोडवानी व सचिव वर्षा बडानी उपस्थित रही।

About Author

error: Content is protected !!