सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली के बीच स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 09003/09004 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-09003 मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 23.12.2022, 30.12.2022 तथा 06.01.2023 को मुंबई सेंट्रल से साँय 04.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:20 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09004 नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल स्पेशल दिनाँक 24.12.2022, 31.12.2022 तथा 07.01.2023 को नई दिल्ली से दोपहर 02.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहूँचेगी| वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा तथा मथुरा ज॰ स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|