वाराणसी। अग्रणी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एच.डी.एफ.सी. के ए.टी.एम. कैंट स्टेशन और कैंट स्टेशन के आस पास हैं। सभी ए.टी.एम. में जरूरत के अनुसार कैश लोड कर दिया जाता है और उसे 24/7 चालू रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए अग्रणी जिला प्रबन्धक ने बताया कि इसके साथ ही इंग्लिशिया लाइन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ए.टी.एम. का दरवाजा टूटी हुई अवस्था में होने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय को सूचित किया गया है जिसे तीन दिनों के भीतर ठीक करने का आश्वासन बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रशासनिक कार्यालय द्वारा दिया गया है।