वाराणसी। नगर निगम द्वारा तीन वर्ष से अधिक समय से गृहकर के बकायेदारो की जानकारी देते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पी. के. मिश्र ने बताया कि आदमपुर के 9,099 भवन, भेलूपुर के 8,287 भवन, कोतवाली के 3,289 भवन, दशाश्वमेध के 6,844 भवन तथा वरूणापार के 13,181 भवन की सूची तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिनका गृहकर अभी तक नहीं जमा किया गया। उन सभी भवनों का डिमाण्ड नोटिस निर्गत कर भवन स्वामियों को प्राप्त कराते हुए गृहकर की वसूली करायी जा रही है तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष हेतु शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।