श्रमिकों के लाभार्थ विभिन्न योजनाओं का पंजीयन जारी

मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी के निर्देशानुसार एवं खण्ड विकास अधिकारियों के सहयोग से जनपद वाराणसी में उ० प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिकों एवं मनरेगा श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण, आयुष्मान कार्ड एवं
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अन्तर्गत पंजीयन हेतु तथा बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कार्यालय अपर श्रमायुक्त, उ0प्र0, वाराणसी क्षेत्र, वाराणसी के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा दिनांक 10.01.2023 को विकासखण्ड- सेवापुरी के ग्राम पंचायत सुईलरा, विकासखण्ड – पिण्डरा के पंचायत थाना विकासखण्ड–आराजीलाइन के ग्राम पंचायत बीरसिंहपुर में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें पात्र निर्माण श्रमिकों एवं मनरेगा श्रमिकों का पंजीयन किया गया तथा पूर्व से
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण, आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन
योजना के अन्तर्गत पंजीयन की कार्यवाही की गई साथ ही बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के अन्तर्गत योजनाओं से संबंधित विवरण का पम्पलेट वितरित किया गया तथा योजनाओं के हितलाभ हेतु आवेदन किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई । कैम्प में संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक के साथ – साथ ग्रामवासी भी उपस्थित थे।
विकासखण्ड-आराजीलाइन उक्त के क्रम में दिनांक 11.01.2023 को विकास खण्ड-बड़ागांव के ग्राम
पंचायत छेड़ापुर, विकासखण्ड – चिरईगांव के ग्राम पंचायत लूठाकला, विकासखण्ड – काशीविद्यापीठ के ग्राम पंचायत मूड़ादेव, के ग्राम पंचायत सिहोरवा उत्तरी तथा विकासखण्ड – चोलापुर के ग्राम पंचायत लक्ष्मीसेनपुर में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण, आयुष्मान कार्ड एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अन्तर्गत पंजीयन तथा योजनाओं के जानकारी दिये जाने की कार्यवाही की जायेगी। पंजीकृत निर्माण श्रमिक बोर्ड द्वारा संचालित मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, मृत्यु एवं
दिव्यांगता सहायता योजना आदि का हितलाभ प्राप्त करने हेतु किसी भी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अपना आनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

About Author

error: Content is protected !!