अपनी उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओ हेतु आज यातायात प्रशिक्षण केंद्र, आलमबाग, लखनऊ में आयोजित संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा पूर्वक गाड़ी संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत इस संगोष्ठी में संरक्षा के प्रति सजग रहने तथा दुर्घटना बचाने वाले कर्मचारियों क्रमशः उप स्टेशन अधीक्षक , लोको पायलट, गेटमैन, ट्रैकमैन एवं वरिष्ठ खंड अभियंता/ आरएसओ सहित आठ कर्मचारियों को मंडलीय संरक्षा विभाग द्वारा मंडल रेल प्रबंधक के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया साथ ही कर्मचारियों को सदैव सजग, सतर्क एवं जागरूक रहकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। “संरक्षा प्रथम, संरक्षा सदैव ” के मंत्र के साथ संगोष्ठी का समापन किया गया। पुरुस्कृत होने वाले कर्मचारियों के नाम इस प्रकार है श्री सलमान वारिस खान -SSE/RSO/LKO, श्री अनिल कुमार शर्मा – LPG/ LKO FC, श्री ए. के. चौरसिया – LPP/LKO, श्री राजन पाण्डेय- ALP/LKO, श्री तुलसी राम – Track man / LBH , श्री नदीम मिर्ज़ा- Track man / LBH, श्री नीरज कुमार- Dy SS BBK, श्री त्रिवेणी शंकर तिवारी- Gate man/ML