देवबंद पर रुकेगी देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 22457/22458 आनंद विहार टर्मिनल –देहरादून –आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस को देवबंद स्टेशन पर छ: माह की प्रयोगात्मक अवधि के लिए निम्नानुसार ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है :-
दिनाँक 29.06.2023 से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 22457 आनंद विहार टर्मिनल –देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस देवबंद स्टेशन पर साँय 07.28 बजे जबकि दिनाँक 30.06.2023 से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 22458 –देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत सुबह 09.52 बजे रुकेगी । दोनों दिशाओ मे यह ठहराव दो –दो मिनट के लिए होगा |

About Author

error: Content is protected !!