दुबई की अंदरूनी खूबियों को देखें – भविष्य के संग्रहालयों और विरासत स्थलों से लेकर दुबई के शानदार भीतरी हिस्सों की भव्यता को करें महसूस

दुबई : दुबई में दोनों दुनिया के नज़ारे देखने को मिलते हैं। यह न केवल आकर्षक आउटडोर के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि कई इनडोर गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। गर्मियों का अधिकतम लाभ उठाएं और शहर की बेहद ज़रूरी इनडोर गतिविधियों में डूब जाएं।

सपनों के गंतव्य की आपकी अगली यात्रा के लिए दुबई के कुछ मनोरम इनडोर स्थान यहां दिए गए हैं।

डिजिटल कला का थिएटर: इस लुभावने सांस्कृतिक आकर्षण से मंत्रमुग्ध होने के लिए खुद को तैयार करें जो कला, प्रौद्योगिकी और मल्टीमीडिया के साथ गहन दृश्य अनुभव प्रदान करता है। यह एक ऐसी जगह है जो बच्चों सहित हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है। डिजिटल आर्ट का थिएटर अपनी व्यापक प्रदर्शनियों, संरचनाओं और विभिन्न कलात्मक रूपों के साथ जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को मोहित और प्रेरित करेगा। कला के प्रति उत्साही लोगों, प्रौद्योगिकी प्रेमियों और अद्वितीय सांस्कृतिक अनुभवों की तलाश करने वाले व्यक्तियों के लिए यह एक आवश्यक यात्रा है।

ला पेर्ले शो: यदि आप लुभावनी कलाबाजी, अत्याधुनिक तकनीक और रोमांचक एक्शन का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको ला पेर्ले बाय ड्रैगन में एक सीट आरक्षित करानी चाहिए। हर वर्ष अद्भुत 450 प्रदर्शनों के साथ, यह दुबई का पहला स्थायी शो है। जिसमे आप बहुमुखी प्रतिभा वाले कलाकारों को अपने विशिष्ट हुनर के साथ कई हवाई और जलीय कारनामे करते हुए देखते हैं, हम आपको बता सकते हैं कि आप उत्साह के मारे खुद को अपनी सीट के किनारे पर बैठा पाएंगे। तो 90 मिनट के इस संगीतमय कार्यक्रम के दौरान जादुई समय यात्रा के लिए तैयार हो जाइए।

टॉप गोल्फ: टॉप गोल्फ एमिरेट्स गोल्फ क्लब में एक तीन-स्तरीय मनोरंजन स्थल है, जो छत पर 60,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल में फैला है। यह इंटरेक्टिव गोल्फ गेम, लाइव संगीत व भोजन प्रदान करता है और कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए भी तैयार है। गेमिंग से आगे बढ़ते हुए, टॉप गोल्फ तीन रेस्तरां, एक रिटेल स्पेस, तीन लक्जरी वीआईपी सुइट्स, गेम देखने के लिए बड़ी टीवी स्क्रीन, एक मिनी-गोल्फ कोर्स और लाइव संगीत का ठिकाना है।

मोहम्मद बिन राशिद लाइब्रेरी: यह सभी पुस्तक प्रेमियों के लिए है। दुबई में मोहम्मद बिन राशिद लाइब्रेरी आविष्कारशीलता और स्थिरता का शिखर है। इसे रेहल की तरह डिजाइन किया गया है। रेहल यानी लकड़ी से बना पारंपरितक बुक रैस्ट, जिसे पढ़ते समय पवित्र कुरान रखने के लिए प्रयोग किया जाता था। यहां नौ पुस्तकालय हैं, जहां अलग-अलग दर्शकों के लिए विशिष्ट प्रकार चीजें हैं।

दुबई के इनडोर म्यूजियम और सांस्कृतिक स्थान शहर की समृद्ध विरासत, कलात्मक कौशल और सांस्कृतिक विविधता का प्रवेश द्वार हैं। इन मनमोहक इनडोर नगीनों का लुत्फ़ उठाकर दुबई में अपने समय का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि गर्मियों से परे एक समृद्ध और आनंददायक अनुभव सुनिश्चित हो सके।

About Author

error: Content is protected !!