स्पार्क मिंडा की ईवी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, प्रमुख ओईएम से मिला 750 करोड़ रुपये मूल्य के बैटरी चार्जर का बड़ा ऑर्डर

लखनऊ। स्पार्क मिंडा की अग्रणी कंपनी, मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड ने प्रमुख ओईएम से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए बैटरी चार्जर्स का उत्पादन करने के लिए महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। इस पूरे ऑर्डर का मूल्य 750 करोड़ रुपये है। इस भारी-भरकम ऑर्डर का मिलना सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति कंपनी की वचनबद्धता का प्रमाण है और इससे इसकी ईवी रेंज की पेशकशों में वृद्धि होगी।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के विषय में एक्जी क्यूटिव डायरेक्टर, श्री आकाश मिंडा ने कहा कि, “यह सम्मानजनक ऑर्डर स्पार्क मिंडा के मजबूत ईवी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और हमारी ग्राहक-केन्द्रीयता की पुष्टि है। यह उपलब्धि सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के प्रति हमारी वचनबद्धता पर जोर देती है और यह वैश्विक ऑटोमोटिव उद्योग की लगातार बढ़ती माँग को पूरा करने की हमारी क्षमता का प्रमाण है।”ऑर्डर किये गए इस उत्पाद का उत्पावदन पुणे में स्पार्क मिंडा के अत्याधुनिक कारखाने, स्पार्क मिंडा ग्रीन मोबिलिटी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व की अनुषंगी) में किया जाएगा।पिछले वित्त वर्ष के दौरान कुल प्राप्त ऑर्डर में इलेक्ट्रिक वाहनों का अनुपात करीब 20% था। यह प्रोजेक्ट हरित और सम्बद्ध मोबिलिटी की दिशा में स्पार्क मिंडा की अगुआई को और मजबूत बनाएगा। इससे नवाचार एवं प्रौद्योगिकीय उत्कृष्टता के माध्यम से ऑटोमोटिव सेक्टर के रूपांतरण के प्रति समर्पित कंपनी के भविष्यदर्शी दृष्टिकोण और भविष्य के लिए तत्पर संगठन के रूप में हमारी स्थिति और सुदृढ़ होगी।

About Author

error: Content is protected !!