उन्नाव को मिली मोबाइल ऑन व्हील्स, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज कर रहा सपोर्ट

लखनऊ/उन्नाव: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने स्माइल फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप में, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में प्राइमरी हेल्थ केयर सर्विस को सपोर्ट करने के उद्देश्य से ‘स्माइल ऑन व्हील्स’ नाम का एक मोबाइल हेल्थ केयर प्रोजेक्ट लॉन्च किया। यह पहल शुरू में 14 गांवों को कवर करेगी, जिससे पहले वर्ष में 17,000 व्यक्तियों को सीधे लाभ मिलेगा। प्रोजेक्ट का एक अन्य मुख्य उद्देश्य सरकार के स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करना है। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के जोनल मैनेजर अमित पाठक ने कहा कि अच्छी सेहत ही सबसे अच्छा धन है, और फिर भी कई व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं या उससे वंचित रह जाते हैं। स्माइल फाउंडेशन के साथ हमारे कोलैब्रेशन के माध्यम से, हमारा प्रयास उन जरूरतमंद लोगों को प्राइमरी हेल्थ केयर प्रदान करना है, जिनके पास गुणवत्तापूर्ण देखभाल तक पहुंच नहीं है। मोबाइल क्लिनिक अंडर सर्व कॉलोनियों में जाता है, और उन्हें आवश्यक परामर्श, दवा और सर्जिकल डायगनोसिस पर रेफरल प्रदान करता है।
स्माइल ऑन व्हील्स मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट क्वालिफाइड डॉक्टर, पैरा-मेडिकल स्टाफ, पॉइंट-ऑफ-केयर और डायग्नोस्टिक सर्विस और दवाओं से लैस है। यह मुफ्त ओपीडी सर्विस, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं, बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करने में मदद करेगा, साथ ही टीकाकरण, प्रसवपूर्व/प्रसवोत्तर देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा और माध्यमिक और तृतीयक सरकारी हेल्थकेयर तक पहुंच प्रदान करेगा।
इन प्रयासों का उद्देश्य हेल्थकेयर पर होने वाले खर्च को कम करना, बीमारियों के प्रति संवेदनशीलता और स्वास्थ्य-अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देना भी है। इसके अलावा, प्रोजेक्ट मातृ स्वास्थ्य में सुधार, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, डायग्नोस्टिक रेट्स में वृद्धि और सरकारी प्रयासों के समन्वय में ओवरऑल कम्युनिटी हेल्थ में सुधार करने का प्रयास करेगी।

इससे पहले 2018 में, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्माइल ऑन व्हील्स मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित करने के लिए स्माइल फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप की थी। एक और स्माइल ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में चालू है। इस पार्टनरशिप ने 2018 से अब तक 100,000 से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया है।

स्माइल फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विक्रम सिंह वर्मा ने कहा, “पब्लिक हेल्थ केयर मिशन के साथ कॉम्प्लीमेंट्री रोल निभाने में सपोर्ट करने के लिए हम एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को धन्यवाद देते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह पहल सरकारी योजनाओं और प्रोग्राम को मजबूत करने के अलावा, टारगेट कम्युनिटी, विशेषकर बच्चों और युवा माताओं के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करेगी।

स्माइल ऑन व्हील्स स्माइल फाउंडेशन की एक नेशनल लेवल का मोबाइल हेल्थकेयर इनीशिएटिव है जो वंचित दूरदराज के ग्रामीण और शहरी समुदायों को लाभ पहुंचाती है। आज तक, स्माइल फाउंडेशन भारत के 16 राज्यों के 52 जिलों के 868 गांवों और मलिन बस्तियों को कवर करते हुए 75 स्माइल ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट को संचालित कर रहा है। अब तक पूरे भारत में दस लाख से अधिक बच्चों और उनके परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई हैं।

About Author

error: Content is protected !!