कार्यक्रम में दुबई भ्रमण के उपरांत 45 एफपीओ द्वारा अपने अनुभव भी मंडलायुक्त के समक्ष रखा गया
वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कमिश्नरी सभागार में आयोजित एपीडा के क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने एपीडा के क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता भी व्यक्त की कि किस प्रकार तत्कालीन 137 टन से 700 टन के वर्तमान निर्यात के आकड़ों को छुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में निर्यात बढ़ाने को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा एयरपोर्ट पर भी सुविधाओं को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक होंगे तो विकास आपके पास खींचें चले आता है। हमें अभी बहुत मेहनत करनी होगी ताकि हम और ऊपर जायें। हम विविध फसली देश हैं हम और आगे जा सकते हैं केवल हमें उस दिशा में लगातार कार्य करने की आवश्यकता है। उत्पादन ज्यादे होने पर खरीददार खुद ही चल कर आता है। निर्यात की गुणवत्ता को लगातार बनाये रखें।
उन्होंने ऑर्गेनिक खेती को लगातार बढ़ावा देने हेतु प्रेरित करते हुए दीर्घकालिक लाभ को रेखांकित किया की किस प्रकार हम शुरुआत के कम लाभांश को भविष्य में बड़े लाभांश में परिवर्तित कर सकते हैं। अमूल प्लांट चालू होने से भी ऑर्गेनिक खेती को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी को पूरी जागरूकता से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने हेतु भी प्रेरित किया ताकि भविष्य की पीढ़ी को भी उचित लाभ मिल सके। उन्होंने सभी को मिलकर सामुहिक रूप से कार्य करने हेतु प्रेरित किया ताकि पूरे क्षेत्र को नई ऊंचाई दिलाया जा सके तभी हम अपने देश को आगे ले जा सकते हैं। हमें आपूर्ति शृंखला प्रबंधन पर लगातार कार्य करने की जरूरत है। अंतर्राष्ट्रीय धान रिसर्च इंस्टीट्यूट की शाखा मनीला के बाद बनारस में स्थित है जो हमारे लिए गर्व की बात है आप सभी उसका उचित लाभ लें। मंडलायुक्त ने 45 एफपीओ की टीम जो दुबई भ्रमण के उपरांत लौटी है उसको मिले अनुभव को आगे भी विभिन्न किसानों को देने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने लूलू माल के प्रति भी आपूर्ति शृंखला बनाने के लिए धन्यवाद दिया।